Hardoi News: देह व्यापार से अर्जित की गई 3 करोड़ 25 लाख की सम्पति की गई कुर्क

Hardoi News: पुलिस द्वारा 9 लोगों की 30 चल अचल संपत्तियों को कुर्क किया है जिसकी अनुमानित कीमत ₹3 करोड़ 25 लाख रुपए है उसको कुर्क करने की कार्यवाही की गई है।

Update: 2023-07-03 07:56 GMT
Hardoi news (photo: social media )

Hardoi News: हरदोई में अनैतिक व्यापार करने वालों पर पुलिस प्रशासन लगातार अपना शिकंजा कस रहा है।हरदोई में अनैतिक व्यापार में शामिल अपराधियों पर पुलिस लगातार कार्यवाही करते हुए उनकी संपत्ति को कुर्क करने का काम भी कर रही है। इसी क्रम में हरदोई में देह व्यापार चलाने वाले 9 लोगों की संपत्ति को कुर्क किया गया है। पुलिस द्वारा 9 लोगों की 30 चल अचल संपत्तियों को कुर्क किया है जिसकी अनुमानित कीमत ₹3 करोड़ 25 लाख रुपए है उसको कुर्क करने की कार्यवाही की गई है।

पुलिस द्वारा गांव में जाकर ढोल नगाड़ों के साथ गांव वालों को मामले से अवगत कराते हुए अपराधियों की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने की घोषणा की गई।पुलिस विभाग की इस कार्यवाही से जनपद के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर गोकशी,देह व्यापार समेत अन्य अपराधिक मामलों में सम्मिलित होने वाले लोगों पर कार्यवाही कर रही है।

डीएम के आदेश पर कुर्क हुई सम्पति

हरदोई में देह व्यापार का कार्य करने वाले 9 लोगों की जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के आदेश के बाद संडीला तहसीलदार राजीव यादव समेत सीओ संडीला अंकित मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ जनपद के साथ प्रदेश में देह व्यापार के लिए माने जाने वाले नटपुरवा पहुँचे। पुलिस द्वारा यहां देह व्यापार के अपराधियों की चल अचल संपत्ति को ढोल नगाड़ों के साथ मुनादी कराई। देह व्यापार के मुकदमा में विवेचनाधारी कासिमपुर कोतवाल महेश चंद्र, संडीला कोतवाल आलोक कुमार, अतरौली कोतवाल का कार्यभार देख रहे वहीद अहमद ने फोर्स के साथ 9 आरोपियों की चल अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया।

देह व्यापार के मामले में विवेचना कर रहे महेश चंद्र ने बताया कि कुर्की के दौरान दो बाइक और एक पिकअप डाला नहीं मिला है जल्द ही इसे भी कुर्क करने की कार्यवाही की जाएगी।नटपुरवा में हुई इस कार्यवाही से देह व्यापार करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया है।लोगों का कहना है कि पहली बार पुलिस द्वारा नटपुरवा में कोई बड़ी कार्यवाही की गई है।

Tags:    

Similar News