Hardoi News: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री के गढ़ में सपा की ज़बरदस्त जीत, उपमुख्यमंत्री का भी नहीं चला कोई जादू

Hardoi News: शाहाबाद नगर पालिका क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की महिला प्रत्याशी व पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू की पत्नी नसरीन बानो ने भाजपा के प्रत्याशी संजय मिश्रा को 4000 से अधिक मतों से करारी शिकस्त दी है।

Update:2023-05-14 22:55 IST
(Pic: Newstrack)

Hardoi News: हरदोई का नगर निकाय चुनाव काफी दिलचस्प रहा। कई सीटें हॉट सीट थीं जहां सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक व विधायिका हैं तो वहीं नगर निकाय में समाजवादी पार्टी का बोलबाला दिख रहा था। हॉट सीटों पर अनुमान लगाया जा रहा था कि यहां मुकाबला काफी कड़ा देखने को मिलेगा। क्षेत्र के लोगों का अनुमान था कि सत्तारूढ़ भाजपा व विपक्षी समाजवादी पार्टी के बीच बहुत कम वोटों से हार जीत का निर्णय होगा। जनपद में शाहाबाद व संडीला हॉट सीट मानी जा रही थी। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने भी मुसलमान कैंडिडेट को वोट देकर एक नई सियासी पारी की शुरुआत की है। हरदोई की हॉट सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को करारी हार दिखाई है।

शाहाबाद में फिर चला आसिफ खान बब्बू का जादू

शाहाबाद नगर पालिका क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की महिला प्रत्याशी व पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू की पत्नी नसरीन बानो ने भाजपा के प्रत्याशी संजय मिश्रा को 4000 से अधिक मतों से करारी शिकस्त दी है। आपको बताते चलें कि शाहाबाद से उच्च शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रजनी तिवारी हैं जो कि वहां से विधायक भी हैं। इसके अलावा हरदोई के भाजपा जिलाध्यक्ष सौरव मिश्रा भी शाहाबाद से ही हैं ऐसे में एक मंत्री व जिला अध्यक्ष भाजपा के घर में सपा ने भारी सेंधमारी कर वोटों को अपनी ओर खींचा है। भारतीय जनता पार्टी ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भी जनसभा कराई थी जिसके बाद भी क्षेत्र की जनता का रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर से हटकर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नसरीन बानो की ओर गया। क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की हुई हार चर्चा का विषय बनी हुई है।

शाहाबाद में होगा विकास

शाहबाद नगर पालिका क्षेत्र में बीते 5 वर्षों से समाजवादी के पार्टी के पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू का वर्चस्व कायम है। छठीं बार भी समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आसिफ खां बब्बू ने नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अपना वर्चस्व कायम रखा है। आसिफ खान बब्बू ने बताया कि हमेशा उनकी प्राथमिकता नगर में विकास की रही है। 5 वर्षों में नगर में काफी विकास के कार्य कराए गए हैं। नगरपालिका शाहबाद का परिसीमन हुआ है जिसमें 17 नए गांव जोड़े गए हैं। इस वर्ष नए गांव में चैमुखी विकास कराने की योजना है। अन्य जो कार्य शेष रह गए थे उनको इस सत्र में पूरा किया जाएगा। पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू ने नगर के सभी लोगों का अभिवादन व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News