राहुल और प्रियंका को लिया हिरासत में, एक्सप्रेस-वे पर गेस्ट हाउस में ले गई पुलिस

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज राहुल गांधी के साथ हाथरस पहुँच रही हैं। प्रियंका यहां रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाक़ात करेंगी।

Update: 2020-10-01 05:40 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में दिल दहला देने वाले हाथरस रेप काण्ड में पीडिता को न्याय दिलाने के लिए देश भर से आवाजें उठ रही हैं। वहीं पुलिस द्वारा पीड़िता की मौत के बाद उसका जबरन अंतिम ससंकार कराने को लेकर भी लोगों के बीच गुस्सा भड़का हुआ है। इसी बीच गुरूवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़िता के परिवार से हाथरस में मुलाक़ात करेंगी। राहुल गांधी भी प्रियंका के साथ हाथरस पहुंचेंगे। ऐसे में प्रशासन ने जिले की सीमा को सील कर दिया है।

यूपी में बढ़ते रेप केस और महिलाओं के प्रति लगातार हो रहे अपराधों के खिलाड़ कांग्रेस ने हल्लाबोल किया है। कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी आज राहुल गांधी के साथ हाथरस पहुँच रही हैं। प्रियंका यहां रेप पीड़िता के परिजनों से मुलाक़ात करेंगी।

हाथरस रेप कांड में बड़े अपडेट्स:

-कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि लाला लाजपत राय ने कहा था मेरे तन पर पड़ा लाठी का एक एक वार अंग्रेजी राज के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। राहुल और प्रियंका गांधी के काफिले पर चल रहीं लाठियां भी योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।

-कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें एक्सप्रेस-वे पर गेस्ट हाउस में ले जाया गया है।

-पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। हालांकि, इसके बाद पुलिस राहुल-प्रियंका को जीप में बैठाकर ले गई। दोनों नेताओं को एक्सप्रेस-वे पर F1 गेस्ट हाउस ले जाया जा रहा है।

-यूपी पुलिस की ओर से अब राहुल और प्रियंका को हिरासत में लेकर अलग जगह पर ले जाया गया है। जिस जीप में बैठाकर दोनों नेताओं को ले जाया जा रहा है, उसपर कांग्रेस कार्यकर्ता चढ़ गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यूपी पुलिस के बीच तीखी बहस हो रही है। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया।

-नोएडा पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस दोनों को जीप में बैठाकर ले जा रही है। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि यूपी पुलिस के साथ धक्कामुक्की में राहुल गांधी गिर पड़े और पुलिस ने उनपर लाठियां मारी।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया

-पुलिस ने मुझे लाठी मारी ये ठीक नही-राहुल गांधी

-कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को यूपी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पैदल ही हाथरस जा रहे दोनों नेताओं को यूपी पुलिस ने रोका। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और यूपी पुलिस के बीच झड़प हुई।

-राहुल गांधी ने कहा कि मैं हाथरस के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा हूं, ये मुझे रोक नहीं पाएंगे।

-एक्सप्रेस वे पर पैदल जाते वक्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को रोका गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ झड़प हुई।

-यमुना एक्सप्रेस-वे पर राहुल-प्रियंका पैदल ही हाथरस जा रहे हैं

-प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के काफिले को यमुना एक्सप्रेस वे पर रोका गया। अब यहां से हाथरस तक142 KM पैदल यात्रा करेंगे राहुल गांधी-प्रियंका गांधी।

-परी चौक के पास राहुल-प्रियंका के काफिले को रोका गया लेकिन राहुल-प्रियंका गांधी को जाने दिया गया वहीं अजय लल्लू को पुलिस ने जाने दिया और बाकी सारे नेताओं को पुलिस ने रोक लिया गया।

Live- राहुल, प्रियंका को हिरासत में लिया गया, पुलिस ने राहुल गांधी की पकड़ी कॉलर-(courtesy- social media)

राहुल और प्रियंका गांधी का काफिल DND पहुंचा

-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में एंट्री कर चुके हैं। और अब दोनों एक ही कार में हाथरस के लिए रवाना हुए हैं। दोनों नेताओं के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का हुजूम है।

-राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का काफिल DND तक पहुंच गया है। यहां पर भारी पुलिसबल तैनात है, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम है। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का कहना है कि उन्हें किसी की इजाजत की जरूरत नहीं है, वो पीड़िता के लिए आवाज उठा रहे हैं।

-दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा जमावड़ा है। साथ ही यहां पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

-मायावती ने जनहित में केंद्र सरकार से यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

-नोएडा बॉर्डर पहुंचे कांग्रेसी

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2020/10/WhatsApp-Video-2020-10-01-at-11.58.15-AM.mp4"][/video]

-कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 जनपथ पहुंचे हैं और अब से कुछ देर में हाथरस के लिए रवाना होंगे।

- राहुल और प्रियंका के हाथरस जाने की खबरों के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

- राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से पहले ही हाथरस जिले की सीमाएं सील कर दी गई हैं. यहां पर धारा 144 लगा दी गई है।

बता दें कि प्रियंका गांधी ने सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि बागपत और बुलंदशहर की घटनाओं के सामने आने के तुरंत बाद कहा कि अगर ईमानदार होंगे तो कानून व्‍यवस्‍था के लिए जिम्मेदार लोग इसतीफा दे देंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने पूछा है कि क्‍या सीएम नैतिक जिम्‍मेदारी लेंगे। यह जंगलराज भयावह है।



यूपी में रेप काण्ड पर कांग्रेस ने योगी सरकार को घेरा

आधी रात की इस टिप्‍पणी के बाद बृहस्‍पतिवार को जब बलरामपुर में दलित युवती के साथ सामूहिक दुराचार के बाद उसकी कमर की हड़डी तोडने के साथ ही उसकी टांग भी तोड दी। बाद में जहर का इंजेक्‍शन देकर मार डाला। इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव व उत्‍तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला और योगी सरकार पर हमला तेज करते हुए कहा कि उत्‍तर प्रदेश में जंगलराज की हद हो चुकी है।

बच्चियों से दरिंदगी के कई मामले

हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।

ये भी पढ़ेंः महिलाओं के लिए यूपी असुरक्षित: रेप-हत्या जैसी वारदात, पुलिस पर भी उठे सवाल

वरिष्‍ठ नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी कहा

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सुरेंद्र राजपूत ने भी कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार क्‍या कर रही है। जिधर देखिये दुष्‍कर्म। क्‍या इस सरकार की कोई जिम्‍मेदारी है। बलरामपुर में गैंगरेप पीडिता का रात में ही अंतिम संस्‍कार कराने पर भी उन्‍होंने सवाल उठाया और कहा कि ि‍फर से आधी रात में जबरदस्‍ती अंतिम संस्‍कार । आखिर यह सरकार चाहती क्‍या है। क्‍या किसी भी दलित को अपनी बेटी से हुए दुराचार की शिकायत नहीं करनी चाहिए।

अखिलेश तिवारी

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News