Hathras Rape Case: चाचा ने रिश्ते को किया कलंकित, भतीजी से दुष्कर्म

Hathras Rape Case News: हाथरस में 9वीं में पढ़ने वाली 14 वर्षिय छात्रा से उसके ही चाचा ने दुष्कर्म किया। परिजनों की गैरमौजूदगी में घटना को अंजाम दिया।

Report :  G Singh
Update: 2024-04-04 13:14 GMT

हाथरस न्यूज। (Pic: Newstrack)

Hathras News: कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने नवीं कक्षा की छात्रा के साथ खेत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

9वीं की छात्रा है पीड़िता

कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को त्रयोदशी संस्कार का था। जिसके चलते परिवार के सभी लोग उस कार्यक्रम में व्यस्त थे। शाम को उनके परिवार की नवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा खेत पर किसी काम से गई थी। इसी दौरान वहां पर पहुंचा किशोर के परिवार का रिश्ते का चाचा पहुंच गया और उसने किशोर को वहीं पर दबोच कर, उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद घर पर पहुंची किशोरी ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसे सुनकर मां सन्न रह गई।

आरोपी गिरफ्तार

इधर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी कहीं जाकर छुप गया। इस मामले की शिकायत लेकर किशोरी के परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे। जिस पर पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गुरुवार की दोपहर को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने पीड़ित किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने कहा कि सहपऊ क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पीडित का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News