Hathras Crime: जमीनी विवाद में युवक को मोरी गोली, हालत गंभीर

Hathras News: युवक अपने खेत में बने थान पर त्योहार के चलते दीपक जलाने गया था। गोली लगने से युवक घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

Report :  G Singh
Update: 2023-11-11 17:07 GMT

Hathras News (Pic:Newstrack)

Hathras News: जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक में गोली मार दी गई। युवक अपने खेत में बने थान पर त्योहार के चलते दीपक जलाने गया था। गोली लगने से युवक घायल हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले की जानकारी मिलते ही हाथरस गेट पुलिस व सीओ सदर जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

जमीनी विवाद में मारी गोली

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव टुकसान निवासी 28 वर्षीय राजेश उर्फ बनवारी पुत्र भरत सिंह का अपने परिवार के लोगों से खेत के बंटवारे को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। जिसके चलते दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। शनिवार की रात को राजेश अपने खेत पर बने अपने पुरखों के थान पर दीपक जलाने के लिए गया था। दीपक जलाते वक्त खेत पर आए नामजदों ने राजेश को गोली मार दी। गोली हाथ में लगने से राजेश घायल हो गया। शोरगुल होने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। जिन्हें देख आरोपी मौके से फरार हो गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घायल राजेश को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर परिवार व गांव के लोगों की जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। इतने में ही सूचना मिलने के बाद कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व सीओ सदर सुरेंद्र सिंह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने पूरे मामले की अस्पताल में मौजूद परिवार के लोगों से जानकारी ली। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सीओ सदर सुरेंद्र सिंह ने बताया के एक युवक घायल हुआ है। अब वह कैसे घायल हुआ है, इस मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News