कमलेश तिवारी हत्याकांड: फेसबुक पर टिप्पणी के बाद हिन्दू संगठनों में उबाल

फेसबुक पर की गयी एक टिप्पणी में दानिश नबाव निवासी शहजादपुर ने लिखा है कि जिसने भी कमलेश तिवारी की हत्या की उसे 72 तोपो की सलामी दी जाय। इस पोस्ट के सामने आते ही हिन्दू संगठनों में उबाल आ गया।

Update: 2023-09-04 04:04 GMT

अम्बेडकर नगर: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हिन्दू वादी नेता कमलेश तिवारी की हत्या के बाद फेसबुक पर सामने आयी एक टिप्पणी से जिले में भी तनाव बढ़ गया है। समस्त हिन्दू संगठनों ने एकजुट होकर अकबरपुर थाने पर धरना दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सभी संगठन टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाई की मांग कर रहे है।

ये भी पढ़ेें—कमलेश तिवारी हत्याकांड में समझौता: कल योगी से मिलेंगे परिजन पूरी ​होंगी ये मांगें

कमलेश हत्याकांड के बाद की गयी अभद्र टिप्पणी

इस सम्बन्ध में ब्राह्मण महासभा सेवा समिति,हिन्दू जागरण मंच, करणी सेना ने एकजुट होकर अकबरपुर थाने में तहरीर दी है। फेसबुक पर की गयी एक टिप्पणी में दानिश नबाव निवासी शहजादपुर ने लिखा है कि जिसने भी कमलेश तिवारी की हत्या की उसे 72 तोपो की सलामी दी जाय। इस पोस्ट के सामने आते ही हिन्दू संगठनों में उबाल आ गया।

हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता अकबरपुर थाने पर किया प्रदर्शन

ब्राह्मण महासभा सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष हरिओम तिवारी,शिवसेना के जिला प्रमुख नन्द कुमार तिवारी, करनी सेना के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष हनुमंत कुमार सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोगों ने प्राथमिकी दर्ज किये जाने की मांग को लेकर अकबरपुर थाने का घेराव किया और धरना प्रदर्शन किया। इससे लगभग एक घण्टे तक अफरा तफरी का माहौल रहा।

ये भी पढ़ेें—कमलेश तिवारी मर्डर: मंदिर-मस्जिदों की ये लिस्ट शेयर करने के कुछ घंटे बाद हुई हत्या

Tags:    

Similar News