मनकामेश्वर घाट पर लगा होलिका दहन का खंभ, देखें खूबसूरत तस्वीरें

वसंत पर्व पर डालीगंज स्थित प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से आयोजित दो दिवसीय वसंतोत्सव के दूसरे दिन मनकामेश्वर घाट उपवन पर वेद मंत्रों और शंखनाद के साथ होलिका दहन का खंभ स्थापित किया गया।;

twitter-grey
Update:2021-02-16 19:27 IST
मनकामेश्वर घाट पर लगा होलिका दहन का खंभ, देखें खूबसूरत तस्वीरें
मनकामेश्वर घाट पर लग गया होलिका दहन का खंभ
  • whatsapp icon

लखनऊ: वसंत पर्व पर डालीगंज स्थित प्रतिष्ठित मनकामेश्वर मठ-मंदिर की ओर से आयोजित दो दिवसीय वसंतोत्सव के दूसरे दिन मनकामेश्वर घाट उपवन पर वेद मंत्रों और शंखनाद के साथ होलिका दहन का खंभ स्थापित किया गया। महंत देव्यागिरी की अगुआई में इस अवसर पर पौध-रोपण, भजन-कीर्तन, वीणा पूजन आदि अनुष्ठान भी हुए।

मनकामेश्वर मठ-मंदिर

गोबर के कंडों से तैयार की जाएगी इको फ्रेंडली होलिका

महंत देव्यागिरी के सानिध्य में सबसे पहले अभिजित मुहूर्त में दोपहर में मनकामेश्वर घाट उपवन में आदि गंगा मां गोमती के जल से स्थान को पवित्र कर वहां आकर्षक रंगोली बनायी गई। उसमें फूलों रंगों आदि का प्रयोग किया गया था। उसके बाद शंखनाद और जयघोष के साथ होलिका दहन का खम्भ स्थापित किया गया। महंत देव्यागिरी ने कहा कि मनकामेश्वर का होलिकोत्सव प्राकृतिक समन्वय का संदेश देगा इसलिए गोबर के कंडों से विशाल होलिका तैयार की जाएगी। मंगलवार को इस कड़ी में औषधिक महत्व के पौधों का रोपण भी मनकामेश्वर घाट उपवन में महंत देव्यागिरी की अगुआई में किया गया।

मनकामेश्वर मठ-मंदिर

ये भी पढ़ें: वाराणसी: बसंत पंचमी पर दारोगा ने किया ऐसा काम, जमकर हो रही वाहवाही

वीणा की स्थापना कर मना वसंतोत्सव

मनकामेश्वर घाट उपवन में मां शारदे के वाद्य यंत्र वीणा को स्थापित कर वसंतोत्सव मनाया गया। इसमें महिलाएं पीले वस्त्र पहल कर आयीं थी। गौरा गिरी, कल्याणी गिरी, शगुन पाण्डेय, आकृति पाण्डेय ने प्राकृतिक समन्वय पर आकर्षक रंगोली रंगों और फूलों से उकेरी। इस के साथ ही वर्तिका श्रीवास्तव, उपमा पाण्डेय, किरन वर्मा, शालिनी सैनी ने मां शारदे के भजन और फागुन के गीत गाये। इस अवसर पर महंत देव्यागिरी की अगुआई में देवताओं और गुरुजनों को अबीर-गुलाल अर्पित करने के बाद परस्पर अबीर-गुलाल खेल कर फागुनोत्सव की औपचारिक घोषणा भी कर दी गई।

रिपोर्ट- आशुतोष त्रिपाठी

ये भी पढ़ें : CM योगी ने किया गुरु गोरक्षनाथ-रामघाट का लोकार्पण, स्टीमर से देखी घाट की भव्यता

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News