बढ़ी बिजली दरों व फर्जी बिलों के मामले पर सपा ने वेल में की नारेबाजी

विधान परिषद में समाजवादी पार्टी ने बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ी बिजली दरों और फर्जी बिल आने को लेकर जमकर हंगामा किया। सपा सदस्यों की सूचना...

Update: 2020-02-18 16:22 GMT

लखनऊ। विधान परिषद में समाजवादी पार्टी ने बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ी बिजली दरों और फर्जी बिल आने को लेकर जमकर हंगामा किया। सपा सदस्यों की सूचना पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। ऊर्जा मंत्री के उत्तर से असंतुष्ट सपा सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें-UP Budget 2020: यूपी सरकार का चौथा बजट पेश हुआ

अधिष्ठाता जगवीर किशोर जैन के बार-बार कहने पर भी जब सपा सदस्य वेल में ही डटे रहे तो अधिष्ठाता ने सदन की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्थगित कर दी। शून्यकाल में सपा के अहमद हसन, बलराम यादव, राम सुन्दर दास निषाद, शशांक यादव व अन्य सदस्यों ने प्रदेश में विद्युत विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में सूचना दी।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सदन को तथ्यों से अवगत करते हुए कही

सूचना की ग्राहय्ता पर संजय लाठर ने विचार व्यक्त किये। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सदन को तथ्यों से अवगत करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में बिजली के मामले में क्या होता था यह पूरा प्रदेश जानता है। प्रदेश के सिर्फ चार जनपदों को 24 घण्टे बिजली देने की व्यवस्था थी, शेष प्रदेश में बिजली आपूर्ति कितनी होती थी सब जानते हैं।

 

सरकार में पूरे प्रदेश में 18 से 24 घण्टे बिजली देने की व्यवस्था कर रखी है

वहीं लोग आज यह आरोप हमारी सरकार पर लगा रहे हैं। हमारी सरकार में पूरे प्रदेश में 18 से 24 घण्टे बिजली देने की व्यवस्था कर रखी है। हर क्षेत्र में सुधार हो रहा है। जनता को राहत देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। ऊर्जा मंत्री के जवाब पर सपा सदस्य उत्तेजित हो गये और वेल में आ गये और सरकार विरोधी नारेबाजी करने लगे।

इसके बाद अधिष्ठाता जगवीर किशोर जैन ने 3.30 बजे सदन की कार्यवाही 4.30 बजे तक के लिये स्थगित कर दी।

शून्यकाल में ही सपा के नरेश चन्द्र उत्तम, बलराम यादव, आनन्द भदौरिया, बासुदेव यादव व अन्य सदस्यों ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा (अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षण) अधिनियम के प्राविधानानुसार आरक्षण व्यवस्था लागू किये जाने के संबंध में सूचना दी।

ये भी पढ़ें- जम्मू कश्मीर पर सरकार का प्लान, लगाया ऐसा कानून कि टूटेगी आतंकियों की ‘कमर’

विभागीय मंत्री लक्ष्मी नारायण ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। अधिष्ठाता जगवीर किशोर जैन ने सरकार को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया। बसपा के दिनेश चन्द्रा, अतर सिंह राव, सुरेश कुमार कश्यप भीमराव अम्बेडकर व अन्य सदस्यों ने अयोध्या में बीती दो फरवरी को अनुसूचित जाति की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप करने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाने का मामला कार्य स्थगन के रूप में उठाया।

भीमराव अम्बेडकर व कांग्रेस के दीपक सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये

इसी विषय से संबन्धित कांग्रेस के दीपक सिंह की नियम-105 की सूचना को उक्त सूचना के साथ सम्बद्ध किया गया। सूचना की ग्राहय्ता पर बसपा के दिनेश चन्द्रा, भीमराव अम्बेडकर व कांग्रेस के दीपक सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। नेता सदन ने कहा कि प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित पक्ष को सरकार द्वारा न्यायोचित सहायता देने की कार्यवाही की जा रही है। शिक्षक दल के ओम प्रकाश शर्मा, जगवीर किशोर जैन, हेम सिंह पुण्डीर, सुरेश कुमार त्रिपाठी व ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने बीती 11 फरवरी को गोरखपुर में जिलाधिकारी के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आगामी परीक्षाओं में शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों को किसी प्रकार की सेवा लेने में पाबंदी लगाये जाने के संबंध में सूचना दी।

ये भी पढ़ें-योगी सरकार पर बड़ा आरोप: सामने आया करोड़ों रुपए की हेराफेरी का मामला

सूचना की ग्राहय्ता पर शिक्षक दल के धु्रव कुमार त्रिपाठी, ओम प्रकाश शर्मा, चेतनारायण सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। नेता सदन ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया। अधिष्ठाता सरकार को प्रभावी कार्यवाही के लिए संदर्भित करते हुए जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण लिये जाने के भी निर्देश दिये।

Tags:    

Similar News