Jhansi: पति पत्नी दोनों ने शराब पी फिर झगड़ा होने पर पत्नी को पत्थर पटक कर मार डाला

Jhansi: चिरगांव थाना क्षेत्र के झबरा बुजुर्ग में आदिवासी जाति के पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2022-10-09 13:38 GMT

Jhansi Crime News (News Network)

Jhansi News: चिरगांव थाना क्षेत्र के झबरा बुजुर्ग में आदिवासी जाति के पति ने पत्नी का कत्ल कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। चिरगांव थाना क्षेत्र के झबरा बुजुर्ग में बने इन्दिरा आवास में दशरथ आदिवासी अपनी पत्नी श्रीमती वती आदिवासी के साथ रहता है। मजदूरी करके दोनों लोग अपना जीवन व्यतीत करते है।

रविवार की सुबह दशरथ ने गांव में रहने वाले लोगों को जानकारी दी कि उसकी पत्नी की मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार करना है। इस बात को लेकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। वह लोग कमरे में गए तो श्रीमती वती आदिवासी के शरीर पर चोटों के निशान थे। इसी दौरान दशरथ ने फिर से गांव वालों से कहा कि उसकी पत्नी के शव के अंतिम संस्कार का जल्दी करवा दो।

तभी एक दो लोगों ने पूछा कि पत्नी के शरीर में चोटों के निशान कैसे हैं, इस पर उसने कहा कि वह हैडपंप पर पानी पीते समय गिर गई थी। गिरने से उसकी पत्नी को चोट लगी है जिससे निधन हो गया। इसके बावजूद ग्रामीणों का शक दूर नहीं हुआ तो दशरथ को पकड़कर धमकाया तो उसने मारने की बात कबूल की। सूचना पर गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, पुलिस ने पति दशरथ आदिवासी को हिरासत में ले लिया है।

पत्थर पर पटककर ही पत्नी को मार डाला

दशरथ ने कहा कि इस समय काफी गरीबी चल रही है। रामनगर रोड पर स्थित एक क्रेशर पर काम करके अपना पेट भरते थे। मजदूरी करके जब वह लोग घर वापस आते हैं तो रास्ते में कबूतरा जाति की महिलाओं से कच्ची शराब खरीदकर सेवन करते है। पहले वह अकेला पीता था। बाद में पत्नी ने भी शराब का सेवन करना शुरु कर दिया था। दशरथ का कहना है कि कबूतरा जाति की शराब पीने के बाद दोनों में विवाद हो गया था।

हैंडपेप पर ले जाकर पत्नी को पटक दिया था जिससे पत्नी के सिर में चोट लग गई थी। इसके बाद पत्थर पटक दिया। जैसे ही पत्नी बेहोश हो गई तो वह अपने कंधे पर लादकर पत्नी को घर तक ले आया था। अपने को बचने के लिए हत्या करने की बात कबूल नहीं करना चाहता था। दशरथ का कहना है कि उसकी एक बेटी है। तीन साल पहले बेटी की शादी कर चुका है। पति-पत्नी रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे।

Tags:    

Similar News