सोमनाथ भारती पर जिसने फेंकी स्याही, उसके घर पर हुआ जानलेवा हमला

जितेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि बीती रात मैं अपने ड्राइवर को सलोन में होटल पर खाना खिलाने ले गया था। तभी पत्नी का घर से फोन आया कि घर पर कुछ लोग आकर गाली-गलौज और पत्थराव कर रहे हैं।

Update: 2021-01-24 09:31 GMT
सोमनाथ भारती पर जिसने फेंकी स्याही, उसके घर पर हुआ जानलेवा हमला (PC: social media)

रायबरेली: दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर गत 11 जनवरी को सर्किट हाउस कैंपस में घुसकर स्याही फेंकने हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह के घर पर बीती रात कुछ अराजकतत्वों ने हमला कर दिया। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच किया है, एसओ सलोन पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें:बलिया: स्वामी प्रसाद मौर्य नहीं कर पाएंगे प्रतिमा का अनावरण, जानें क्या है वजह

जितेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि बीती रात मैं अपने ड्राइवर को सलोन में होटल पर खाना खिलाने ले गया था। तभी पत्नी का घर से फोन आया कि घर पर कुछ लोग आकर गाली-गलौज और पत्थराव कर रहे हैं। इस पर मैंने पत्नी से कहा की डायल 112 पर सूचना करो मैं आ रहा हूं। जब तक पुलिस पहुंचती हमलावर फरार हो गए थे। जितेंद्र ने बताया कि चार-पांच लोग आए थे।

raebareli-matter (PC: social media)

ऐसे में किसने हमला कराया ये तो पुलिस जांच मे ही खुलेगा

उन्होंने बताया कि पड़ोस के गांव बघौला में कुछ अराजकतत्वों ने हिंदू धर्म अपनाने वाले परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की थी इसमें मैंने पैरवी की थी। इसके अलावा आप विधायक सोमनाथ भारती पर स्याही फेंका था। ऐसे में किसने हमला कराया ये तो पुलिस जांच मे ही खुलेगा।

ये भी पढ़ें:शिवराज सिंह चौहान चुन-चुन कर कांग्रेस के लोगों को परेशान कर रहे हैं- दिग्विजय सिंह

आपको बता दें कि गत 11 जनवरी को रायबरेली सर्किट हाउस के कैंपस में जब आप विधायक विवादित टिप्पणी कर रहे थे उस समय जितेंद्र सिंह ने विधायक पर स्याही फेका था। इस घटना के दूसरे दिन हरचंदपुर सीट से कांग्रेस के बागी विधायक राकेश सिंह ने जितेंद्र को 51 हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया था।

रिपोर्ट- नरेन्द्र सिंह

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News