किसानों का दिल्ली कूच: रोकने में छूटे पुलिस के पसीने, घंटों लगा यहां जाम

बच्चे में एम्बूलेंस को उनके परिजन थे और उन्हें दिल्ली स्थित एक अस्पताल पहुंचना था। इस उन्होंने किसानों से बैरिकेड खोलने की गुहार लगाई।

Update: 2020-12-06 15:52 GMT
पुलिस ने उसे मार्ग पर भी बैरिकेड कर उन्हें बीच में ही रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसानों ने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नोएडा बाबा साहब अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस पर दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे किसानों ने अर्धनग्न होकर दिल्ली कूच करने की कोशिश की। इससे वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। पुलिस ने दिल्ली जाने वाले कालिंदी कुंज और डीएनडी मार्ग की तरफ बैरिकेड लगाकर उन्हें बीच में ही रोक लिया। इस बीच किसानों और पुलिस के बीच हल्की नोकझोक भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक किसानों ने जमकर हंगामा किया ।

प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर वापस धरना देने दलित प्रेरणा स्थल पर बैठ गए। उधर सेक्टर 14ए चिल्ला बार्डर पर धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट के किसान 8 दिसम्बर को भारत बंद को लेकर आगे रणनीति बनाते दिखे।

यह पढ़ें...मुज़फ्फरनगर में बिगड़े हालातः शौर्य दिवस पर धक्कामुक्की, पूरे जिले में फोर्स तैनात

कृषि बिल के विरोध में पिछले करीब तीन दिन से भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) से जुड़े किसान सेक्टर-95 स्थित दलित प्रेरणा स्थल पर धरना दे रहे हैं। रविवार को धरना दे रहे किसानों अर्धनग्न होकर दिल्ली कूच करने की कोशिश की। सैकड़ों की संख्या में किसानों ने पहले कालिंदी कुंज की तरफ से दिल्ली जाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने बैरिकेट कर उन्हें रोक लिया।

इस पर किसान डीएनडी के रास्ते दिल्ली जाने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने उसे मार्ग पर भी बैरिकेड कर उन्हें बीच में ही रोक लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसानों ने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब डेढ़ घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने किसी तरह समझा-बुूझाकर किसानों को वापस धरनास्थल पर भेज दिया।

डीसीपी बोले, हम भी किसानों के बेटे हैं कृप्या कर रुक जाओ

किसानों की दिल्ली कूच करने की जिद को देखते हुए ग्रेटर नोएडा डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने किसानों से कहा कि यहां मौजूद अधिकतर पुलिसकर्मी किसानों के बेटे हैं। कृपया कर वे दिल्ली कूच करने की जिद छोड दें। इस पर किसानों ने कहा कि वे भी उनके लिए ही प्रदर्शन कर रहे हैं न की अपने लिए।

यह पढ़ें...किसानों के साथ कांग्रेस: अजय लल्लू की घोषणा, भारत बंद को देंगे पूरा समर्थन

प्रदर्शन के चलते नोएडा के कई रुटों पर डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम

किसानों के प्रदर्शन के चलते लिंक रोड सहित कई रुटो पर भयंकर जाम लग गया। डीएनडी, कालिंदी कुंज, सेक्टर 18, महामाया फ्लाइओवर, एक्सप्रेसव वे सहित आधा दर्जन रुटों पर प्रदर्शन के चलते करीब डेढ़ घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इसके चलते ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने कई जगह रुट डायवर्जन कर जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन जाम नहीं खुला। किसानों का प्रदर्शन बंद होने के बाद जाम की स्थिति सामान्य हुई।

 

चिल्ला बार्डर पर किसानों ने हिलाया बैरिकेड तो पुलिस हुई सक्रिय

सेक्टर 14 ए चिल्ला बॉर्डर (नोएडा दिल्ली) पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट के किसानों का प्रदर्शन दिन छठे दिन भी जारी रहा। रविवार सुबह साढ़े 10 बजे किसानों ने बॉर्डर पर लगी बैरिकेड को भी हिलाकर खोलने का प्रयास किया। इससे वहां मौजूद दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस तुंरत किसानों को समझाने-बुझाने के लिए सक्रिय हो गई। इस बीच किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी।

 

पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। भारतीय किसान यूनियन (भानू) गुट के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि अब वे 8 दिसम्बर को भारत बंद की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने यहां आने पहुंचने वाले किसानों के जत्थे को यहां आने से मना कर दिया है। उन्होंने किसानों से कहा कि वे लोग अपने जिले में रहकर भारत बंद की तैयारी करें। वहीं धरनास्थल पर रविवार को महिला किसानों ने मनोरंजन के लिए रागनी गाई।

 

पुलिस ने बैरिकेड खोलकर एम्बूलेंस को किया रवाना

रविवार शाम सेक्टर 14ए चिल्ला बॉर्डर पर एक बच्चे को लेकर एम्बूलेंस पहुंची। बच्चे में एम्बूलेंस को उनके परिजन थे और उन्हें दिल्ली स्थित एक अस्पताल पहुंचना था। इस उन्होंने किसानों से बैरिकेड खोलने की गुहार लगाई। किसानों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से बात कर लिजिए। इस पर बच्चे के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से बात की। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत बैरिकेड खोलकर एम्बूलेंस को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया।

Tags:    

Similar News