विंध्यवासिनी ट्रस्ट की तरफ से प्रतिभावान महिलाओं को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विंध्यवासिनी ट्रस्ट की तरफ से साहित्यिक एवं सामाजिक सेवा हेतु विभिन्न प्रतिभा संपन्न महिलाओं को सम्मानित किया गया एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

Update: 2021-03-09 06:14 GMT
फोटो— सोशल मीडिया

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विंध्यवासिनी ट्रस्ट की तरफ से साहित्यिक एवं सामाजिक सेवा हेतु विभिन्न प्रतिभा संपन्न महिलाओं को सम्मानित किया गया एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविंद्रालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पल्लवी के वाह गुरु मां प्रतिभा दीदी द्वारा की गई। संस्था की अध्यक्ष साधना मिश्रा विंध्य की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंच पर मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट की सक्रिय सदस्य के रूप में रजनी शुक्ला उपस्थित रहीं। सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. ज्योत्सना सिंह, साहित्य ज्योति के मंच संचालन में डॉ. गीता पांडे अपराजिता महाराजगंज रायबरेली, साधना मिश्रा लखनवी राजाजीपुरम लखनऊ, खुशबू निशातगंज लखनऊ, डॉ. सुधा मिश्रा लखनऊ, प्रतिभा तिवारी, श्रद्धा तिवारी, डॉ. रजनी शर्मा चंदा रांची झारखंड की कविताओं में पूरे सभागार में बड़ा ही सुंदर माहौल बना।

कमजोर कहां तू नारी

खुशबू ने छोटा पैकेट बड़ा धमाल जैसी कविताओं से मंच को रोमांचित किया। सभी महिलाओं की प्रेरक कविताओं से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के अंत में

"कमजोर कहां तू नारी तू शक्ति अवतारी,

शक्तिबिन शिव भी शव है तू शक्ति अवतारी,

कमजोर कहां तू नारी"

कहते हुए साधना मिश्रा विंध्य ने कार्यक्रम का सुंदर समापन किया और सभी का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एकत्रित हो कर गरिमा प्रदान करने के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट विगत 1 वर्ष से लगातार ग्रहणी महिलाओं को ऑनलाइन कार्यक्रमों में प्रोत्साहित करने का एक सशक्त अभियान चला रही है जिसकी प्रतिमूर्ति आज रविंद्रालय में साकार होकर उपस्थित हुई।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को खास तोहफा: सरकार ने किया ये ऐलान, मिली बड़ी राहत

मां विंध्यवासिनी ट्रस्ट से प्रभावित होकर इसके कार्य में सहयोग देने के लिए आज ही सक्रिय सदस्य के रूप में कामिनी श्रीवास्तव, खुशबू पांडे, रजनीश शुक्ला, डॉक्टर पल्लवी, नीलम शुक्ला, डॉक्टर ज्योत्सना सिंह, साधना मिश्रा लखनवी, डॉ. रजनी शर्मा चंदा और प्रतिभा ने ट्रस्ट की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करके ट्रस्ट को गौरव प्रदान किया।

इसे भी पढ़ें: Women’s Day: मेरठ में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया गया सम्मानित

Tags:    

Similar News