Jalaun News: 25 हजार का ईनामी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

जालौन में धनसिंह गिरोह का पूर्व सदस्य 25 हजार का ईनामी मुठभेड़ में घायल हो गया। 12 अगस्त को तुलसी नगर में पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमले का आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

Report :  Afsar Haq
Update:2023-12-27 23:02 IST

25 हजार का ईनामी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती: Photo- Social Media

Jalaun News: जालौन में बुधवार देर शाम एसओजी, सर्विलांस और उरई कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम के साथ 25 हजार के इनामी धनसिंह गिरोह के पूर्व सदस्य शार्पशूटर लक्ष्मण केवट की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और फिर आवश्यक कार्रवाई के बाद उपचार के लिए पुलिस सुरक्षा में अस्पताल भेज दिया। 12 अगस्त 2023 को कुठौंदा बुजुर्ग के पूर्व प्रधान संजय राजपूत पर जानलेवा हमले में वह मुख्य शार्प शूटर था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

12 अगस्त 2023 को

जानकारी के अनुसार 12 अगस्त 2023 को शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला तुलसी नगर निवासी कुठौंदा बुजुर्ग के पूर्व प्रधान संजय राजपूत पर उस समय हमला हुआ था जब वह सुबह के समय अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए निकले थे। इसमें बाइक सवार तीन लोगों ने फिल्मी अंदाज में ताबड़तोड़ फायर झोंक दिए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद कानपुर में उपचार के बाद स्वस्थ्य हुए।

इस मामले में 27 अगस्त को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए घायल संजय राजपूत की पत्नी और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया था। इस घटना में पत्नी ने अपने पति को मारने के लिए आठ लाख की फिरौती दी थी। फिरौती लेकर घटना को अंजाम दिया गया था। इससे शहर में सनसनी फैल गई थी। इसके बाद से ही पुलिस को झांसी जिला के समथर निवासी लक्ष्मण केवट की तलाश थी। बताया गया कि वह घटना में मुख्य शार्प शूटर था। वह पहले धन सिंह ढीमर गिरोह का सदस्य भी रहा है। पुलिस की ओर से उस पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित था। बुधवार को वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए करमेर रोड पर था।

मुखबिर से पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो उरई पुलिस के साथ सर्विलांस टीम व एसओजी टीम सक्रिय हो गई। तीनों की संयुक्त प्रयास से करमेर रोड हाइवे के नीचे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान लक्ष्मण पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो उसने तंमचा से पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जबावी फायरिंग में लगी गोली

पुलिस ने आत्मरक्षा में जबावी फायरिंग की। इसमें उसके पैर में गोली लगी जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे फौरन दबोच लिया। उसके पास से बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई के साथ घायल को पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि समथर निवासी लक्ष्मण पर विभन्न जिलों में हत्या से लेकर, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी समेत संगीन धाराओं में 12 मामले दर्ज हैं।

Tags:    

Similar News