Jalaun News: डीएम-एसपी ने बेतवा नदी के किनारे बसे गांवों का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

Jalaun News: डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बेतवा किनारे बसे गांव का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य व राजस्व को टीमों को अलर्ट किया।

Report :  Afsar Haq
Update: 2024-08-06 10:48 GMT

Jalaun News (Pic: Newstrack)

Jalaun News: जालौन में बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रविवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय और एसपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बेतवा किनारे बसे गांव का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य व राजस्व को टीमों को अलर्ट किया। वहीं डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है 82 बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। इस समय यमुना और बेतवा नदी अपने खतरे के निशान से कुछ ही मी. नीचे बह रही है।  

आपको बता दें, कि एक दिन पहले राजघाट और माताटीला बांध से छोड़े गए पानी के कारण बेतवा उफान पर है जिससे इसके तटवर्ती क्षेत्रो में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। जालौन में मंगलवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डाँ दुर्गेश कुमार ने पुरे लव लश्कर के साथ बेतवा किनारे बसे गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि इस समय बेतवा नदी खतरे के निशान पर बह रही है। बाढ़ से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिले में 82 बाढ़ चौकियां बनाईं गईं हैं। जिनको पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। वही स्वास्थ्य व राजस्व टीमों को अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति बाढ़ में फंसता है तो उसके रेस्क्यू के लिए भी टीमें बनाईं गईं हैं। वहीं जिला अधिकारी राजेश पांडे ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए उन्होंने तीन क्रम में तैयारी की है उन्हें तैयारी को परखने के लिए आज उन्होंने बेतवा किनारे गांव का निरीक्षण करके नागरिकों एवं ग्रामीणों से बातचीत की है।

Tags:    

Similar News