Jalaun News: ड्यूटी जा रही महिला नर्स से रेप और मारपीट, मुकदमा दर्ज
Jalaun News: ड्यूटी पर जा रही स्टाफ नर्स को बाइक सवार लोगों ने रोक लिया। जिसके बाद उसे खींचकर झाड़ियो में ले गए। जहां उसके साथ मारपीट करते हुए रेप की घटना को अंजाम दिया। इ;
Jalaun News ( Pic- News Track)
Jalaun News: जालौन में स्टाफ नर्स के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर जा रही स्टाफ नर्स को बाइक सवार लोगों ने रोक लिया। जिसके बाद उसे खींचकर झाड़ियो में ले गए। जहां उसके साथ मारपीट करते हुए रेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नही दरिंदो ने जुल्मो की इंतिहा पार करते हुए महिला के गुप्तांगो में मिर्ची भर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता को गम्भीर हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस मामले को अवैध संबंधों से जोड़कर मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
मामला जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र का है। जहां के पीएचसी बाबई में तैनात स्टाफ नर्स गुरुवार की सुबह स्कूटी से ड्यूटी करने जा रही थी। सुबह वह जैसे ही चुर्खी थाना क्षेत्र के सोकरखेड़ा के पास पहुंची तभी 4 बाइको से आये लोगों ने उसे स्कूटी से गिरा दिया। जिसके बाद उसे खींचकर झाड़ियो में ले गए। जहां उसके साथ जमकर मारपीट की। जिसके बाद उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं बदमाशो ने महिला के साथ दरिंदगी करते हुए उसके गुप्तांगो में मिर्ची भर दी। महिला को गम्भीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां महिला का इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना को अंजाम देने वालो की महिला ने पहचान की है।
वहीं इस प्रकरण को पुलिस अवैध संबंधों से जोड़कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।मामले को लेकर एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि पीड़िता के एक व्यक्ति से अवैध संबंध हैं जिसके परिजनों द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई है। महिला द्वारा मामले में गम्भीर आरोप लगाए गए हैं जसकी जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं महिला से प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।