Jalaun News: ढोंगी तांत्रिक के पास इलाज कराने पहुंची महिला, लूट ली अस्मत, हुआ फरार

Jalaun News:तांत्रिक ने उसके घर पर इलाज करने के बहाने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया और मौके से फरार हो गया।

Update: 2023-06-05 14:52 GMT
Jalaun News (PHOTO: social media )

Jalaun News: जनपद में एक ढोंगी तांत्रिक की शर्मनाक करतूत सामने आई। जहां बीमार महिला को तंत्र-मंत्र के बहाने ठीक करने का झांसा दिया गया। बीमार महिला उसके झांसे में आ गई और वह तंत्र-मंत्र के सहारे इलाज कराने को तैयार हो गई। तांत्रिक ने उसके घर पर इलाज करने के बहाने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया और मौके से फरार हो गया।

पति को हुई जानकारी तो उड़े होश, पुलिस को दी सूचना

जब महिला के पति घर पर आए तो उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। महिला ने पूरी आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित महिला का डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

इलाज के बहाने खिला दी बेहोशी की दवा

जानकारी के मुताबिक तांत्रिक ने महिला को विश्वास में लिया कि वो दवाई व तंत्र-मंत्र से स्वस्थ हो जाएगी। उसके घर में तंत्र-मंत्र करने के लिए राजी किया। महिला के घर पर कई तरह की पूजा जैसी अजीबोगरीब काम तांत्रिक करने लगा। महिला से कहने लगा कि इस हवन से निकला धुआं उसे पवित्र कर देगा। प्रसाद के नाम पर उसे खाने के लिए तरह-तरह के सामान दिए। इसी दौरान मौका पाकर तांत्रिक ने महिला को दवा खिलाकर बेहोश कर दिया। महिला जब होश में आई तो उसे अपने साथ हुई दरिंदगी का अंदाजा हुआ, उसने तांत्रिक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो मौके से फरार हो गया। महिला के पति बाहर गए हुए थे और वो जब लौटे तो रोती-बिलखती पत्नी को लेकर थाने पहुंचे। क्षेत्राधिकारी उमेश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील भी की है कि अनजान संदिग्ध तंत्र-मंत्र वालों से दूरी बनाए रखें।

Tags:    

Similar News