जौनपुर: दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि, समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी BJP

जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि  11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि है सभी बूथों पर जो समर्पण दिवस मनाया जायेगा।

Update: 2021-02-10 14:47 GMT
भाजपा की वर्चुअल बैठक में निर्णय, समर्पण दिवस के रूप में मनाये पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी की वर्चुअल समीक्षा बैठक में तय किया गया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। वर्चुअल समीक्षा बैठक में सभी मण्डल के अध्यक्ष जुड़े रहें बैठक का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने की।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि

बैठक में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि है सभी बूथों पर जो समर्पण दिवस मनाया जायेगा। उसके बारे में विस्तार से वृत लिये और सभी मण्डल अध्यक्षों से कहा कि पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके समर्पण दिवस मनाना है।

यह पढ़ें...घर खरीदिये एकदम सस्ता: SBI लाया आपके लिए तगड़ा ऑफर, यहां जानें इंटरेस्ट रेट

प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपने जीवन में जो संघर्ष किये है और भारतीय जनसंघ को जिस ऊंचाई पर ले जाने का प्रयत्न किये है उसके बारे में विस्तार से चर्चा करनी है। यह कार्यक्रम इस महीने को जो 6 कार्य है उसमें से ये सबसे महत्वपूर्ण कार्य है इसलिये आप लोग अपने प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम करें।

यह पढ़ें...OnePlus Valentine’s Day सेल: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे बंपर ऑफर, जानें डिटेल्स

वर्चुअल समीक्षा बैठक

उक्त वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिला महामंत्री सुशील मिश्र, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंघानिया, मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, बलबीर गौड़, विनोद मौर्या, यादवेंद्र सिंह लवकुश, वंश बहादुर पाल, राम स्वारथ बिंद, हृदय नारायण शुक्ला, भोला सिंह, सुनील अग्रहरी, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, राजकेशर पाल, मदन सोनी, धर्मेंद्र मिश्र, नरेंद्र विश्वकर्मा, अजय मिश्र, जितेंद्र मिश्र, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह, संतोष गुप्ता, चंद्रेश गुप्ता, सुरेंद्र विक्रम सिंह, महेंद्र बिंद दिलीप शर्मा विवेक उपस्थित रहे।

 

कपिल देव मौर्य जौनपुर

Tags:    

Similar News