Jaunpur News: कौन बनेगा अध्यक्ष, भाजपा मुख्यालय जिला अध्यक्ष पद के लिए रस्साकसी हुई तेज, पढ़िए रिपोर्ट

Jaunpur News: जनता पार्टी ने सांगठनिक जिले मछली शहर का जिला अध्यक्ष तो घोषित कर दिया लेकिन जौनपुर जिला मुख्यालय के जिला अध्यक्ष पद पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है।;

Report :  Nilesh Singh
Update:2025-03-19 15:50 IST

Jaunpur News Today BJP Mukhyalay Adhyaksh Name

Jaunpur News: भारतीय जनता पार्टी ने सांगठनिक जिले मछली शहर का जिला अध्यक्ष तो घोषित कर दिया लेकिन जौनपुर जिला मुख्यालय के जिला अध्यक्ष पद पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। प्रशासनिक लहजे से और भविष्य की राजनीति और सांगठनिक लहजे से मुख्यालय के जिला अध्यक्ष का ओहदा ज्यादा मायने रखता है।

मुख्यालय के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों की अगर हम बात करें तो उसमें बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर सदर और मल्हनी पड़ती हैं। दिन में बदलापुर में भाजपा के ही विधायक रमेश मिश्रा हैं, शाहगंज में निषाद और भाजपा के गठबंधन से विधायक बने रमेश सिंह है, सदर में मंत्री गिरीश यादव काबिज हैं। मल्हनी भाजपा की पहुंच से कोसों दूर है लेकिन हो सकता है कि इस बार धनंजय भी भाजपा का सपोर्ट कर भाजपा ही है कोई तालमेल एक दूसरे से बैठ जाए।

संगठन के लिहाज से अगर हम बात करें तो मुख्यालय में भाजपा का विधानसभा चुनाव में प्रदर्शन मजबूत स्थिति में दिखा, लेकिन लोकसभा के चुनाव में दो बार से भारतीय जनता पार्टी को यह सीट अपने हाथ से गंवानी पड़ी। आगे आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं।

क्योंकि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री रहे कृपा शंकर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया , भाजपा से दर्जनों लोग उम्मीदवारी कर रहे थे। लेकिन उनके पैठ शीर्ष नेताओं में मानी जाती है जिसका उन्हें फायदा मिला और उन्हें टिकट मिला पर हार का सामना करना पड़ा। उस हार के बाद यहां स्थानीय भाजपा नेताओं में कृपा शंकर सिंह से तालमेल कुछ खटपट नजर आ रहे हैं। चूंकि शीर्ष नेतृत्व में कृपा शंकर सिंह की पैठ अच्छी है तो इनके समर्थन से भी जिला अध्यक्ष की कुर्सी पर गहरा प्रभाव पड़ता दिख रहा है।

दूसरी और वर्तमान जिला अध्यक्ष और मंत्री सहित दो विधायक भी अपना जिला अध्यक्ष बनाना चाहते होंगे इसी रस्साकशी में जौनपुर जिला मुख्यालय का भाजपा अध्यक्ष पद अभी सस्पेंस बरकरार ही है।

इस राजनीतिक उठा पटक में एक तीसरा फ्रंट भी नजर आ रहा है जो की पूर्व जिला अध्यक्ष का है, वह भी अपनी टीम के साथ दोबारा कुर्सी पर पकड़ बनाना चाहते हैं।

ऐसे बनते दिख रहे हैं समीकरण

पार्टी के लिए मुख्यालय का जिला अध्यक्ष अध्यक्ष पद का चुनाव आसान नहीं है , एक तरफ तीन मोर्चों के बीच बैलेंस बनाना, दूसरी तरफ किसी वरिष्ठ कार्यकर्ता को जिला अध्यक्ष बनाकर कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करना, तीसरी तरफ जाति समीकरण भी सेट करना चूंकि जब मुख्यालय में भाजपा ने जब पुष्पराज सिंह को अध्यक्ष बना है तो मछली शहर में ओबीसी को कमान सौंपी रामविलास पाल को जिम्मेदारी दी गई। अब जब भाजपा ने मछली शहर में सवर्ण बिरादरी से अजय सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया है तो जिला मुख्यालय में जातिय समीकरण सेट कर सकती है। इसलिए लिहाज से देखें तो ओबीसी जिला अध्यक्ष बनने की ज्यादा संभावना दिख रही है। फिलहाल यहां मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष जी के चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है ‌ देखना होगा कि किस फ्रंट का पलड़ा भारी पड़ता है और कौन बाजी मारता है।

Tags:    

Similar News