Jaunpur News: तिलक तपोवन की गरिमा लौटाने का प्रयास करूंगा: प्रो. राम आसरे सिंह

Jaunpur News: नवागत प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने कहा कि वे महाविद्यालय की पूर्व गरिमा को वापस लाने के लिए सतत प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शैक्षिक क्षेत्र में सफलता के लिए शॉर्टकट से परहेज करना चाहिए।;

Update:2025-03-18 21:35 IST

Jaunpur News

Jaunpur News: तिलक तपोवन की गरिमा लौटाने का प्रयास करूंगा: प्रो. राम आसरे सिंह: तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में आयोग द्वारा चयनित प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह का स्वागत समारोह बलरामपुर सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी विभागाध्यक्षों और शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

नवागत प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने कहा कि वे महाविद्यालय की पूर्व गरिमा को वापस लाने के लिए सतत प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि शैक्षिक क्षेत्र में सफलता के लिए शॉर्टकट से परहेज करना चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और प्राचार्य के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं और संक्षिप्त मार्गों से सफलता नहीं पाई जा सकती।

कार्यक्रम में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रहे पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय को NAAC डबल A+ प्राप्त कराने में प्रो. राम आसरे सिंह की अहम भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में तिलकधारी महाविद्यालय भी शिक्षा के उत्कृष्ट स्थान को प्राप्त करेगा।जनपद के शिक्षाविद रहे मौजूद।

कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. हिमांशु सिंह, प्रो. धर्मेंद्र सिंह, प्रो. संतोष कुमार सिंह, प्रो. मनोज कुमार सिंह, प्रो. हरिओम त्रिपाठी, प्रो. यश के. वर्मा, प्रो. बी.के. त्रिपाठी, प्रो. बंदना दुबे, प्रो. शशि सिंह, प्रो. सुषमा सिंह, डॉ. जयप्रकाश सिंह, डॉ. शैलेंद्र सिंह वत्स, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. विशाल सिंह, राकेश कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. संजय सिंह और उमेश कुमार सिंह मौजूद रहे।प्राचार्य ने यह भी घोषणा की कि बेहतर सेवा देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News