Jaunpur News: पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़ा अभियान, 6 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
Jaunpur News: मुगराबादशाहपुर में 3.1 किलोग्राम गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि थाना जलालपुर पुलिस ने 3 किलो गांजे के साथ तस्कर को दबोचा गया।;
Jaunpur News: जौनपुर पुलिस ने अवैध ड्रग्स कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 3.1 किलोग्राम गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना मुगराबादशाहपुर क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 5:00 बजे की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा और दो अभियुक्तों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शहनशाह (44 वर्ष), निवासी साहबगंज (पकड़ी गोदाम), थाना मुगराबादशाहपुर, जौनपुर, और प्रियांशु तिवारी (21 वर्ष), निवासी पूरे विछूर, थाना रानीगंज, प्रतापगढ़ के रूप में हुई। शहनशाह के पास से 2 किलोग्राम गांजा और प्रियांशु के पास से 1.1 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, कुल मिलाकर 3 किलोग्राम 100 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया।
पुलिस ने इस मामले में थाना मुगराबादशाहपुर में मुकदमा संख्या 72/2025 दर्ज किया और अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/20 के तहत कानूनी कार्रवाई की। इस अभियान में पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक उमेश कुंवर सिंह, कांस्टेबल विपिन यादव, पंकज मिश्र, आसनी सिंह और भारती सिंह शामिल थे।
थाना जलालपुर पुलिस ने 3 किलो गांजे के साथ तस्कर को दबोचा
जलालपुर पुलिस ने भी एक अभियुक्त को अवैध गांजे के साथ किया गिरफ्तार।
थाना जलालपुर पुलिस ने लोहगाजर मोड़ से 3 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी उज्जन नाईक (65 वर्ष), निवासी उड़ीसा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई एसपी जौनपुर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक विनीत राय के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रोहित राज यादव, संजय कुमार सिंह, गुद्दर राम, कांस्टेबल दीपक कुमार और विमलेश कुमार शामिल थे। पुलिस आगे की जांच में जुटी है।