Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी उप चुनाव में समाजवादी पार्टी का समर्थन करेगी JDU

Mainpuri By-Election 2022: नितिश ने पत्र जारी कर सभी जद(यू) कार्यकर्ताओं और मैनपुरी के मतदाताओं से अनुरोध किया कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीताने और भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करें।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-11-16 11:52 GMT

JDU will support Samajwadi Party in Mainpuri by election (Social Media)

Mainpuri By-Election 2022: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की सीट पर उपचुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव को समर्थन देने की घोषणा की है। नितिश ने पत्र जारी कर सभी जद(यू) कार्यकर्ताओं और मैनपुरी के मतदाताओं से अनुरोध किया कि समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीताने और भारतीय जनता पार्टी को हराने का काम करें।

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद रहे मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में सपा द्वारा डिंपल यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जो मुलायम सिंह यादव की दुसरी बहू और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिले यादव की बिवी हैं। जबकी भाजपा द्वारा  मैनपुरी उपचुनाव के लिए रघुराज शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को अपना प्रत्याशी बनाया है। रघुराज शाक्य को शिवपाल यादव का बहोत करीबी माना जाता है। मैनपुरी में यादव मतदाताओं के बाद शाक्य वोट सबसे अधिक हैं। दो बार सांसद रह चुके साक्या इसी साल प्रसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा ने साक्य को उतार कर साक्य वोटरों के साथ - साथ प्रसपा के भी वोटरों पर निशाना शाधा है।

समाजवादी पार्टी ने मनायी वीरांगना ऊदा देवी की पुण्यतिथि

वीरांगना ऊदा देवी की पुण्य तिथि के अवसर पर आज सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने स्वतंत्रता सेनानी ऊदा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।


बता दें कि वीरांगना ऊदा देवी की 1857 की क्रांति में प्रमुख भूमिका रही थी। लखनऊ के सिकंदरबाग में उन्होंने अकेले ही 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतार दिया था। 16 नवम्बर 1857 को उन्हें शहीद कर दिया गया।

Tags:    

Similar News