Jhansi News: बेलन मारकर पत्नी का फोड़ा सिर, फिर खा लिया जहर, मौत

Jhansi News: स्कूल से बच्चों को लाने के लिए भड़का था पति, वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता के साथ रामसहाय खेती करता था। उसकी शादी लगभग दस साल पहले हुई थी।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-08-09 14:15 GMT

Jhansi News

Jhansi News: स्कूल से बच्चों को लाने के लिए पति भड़क गया। सबसे पहले उसने बेलन मालकर पत्नी का सिर फोड़ दिया था। इसके बाद शराब के नशे में धुत पति ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मध्य प्रदेश के जिला निवाड़ी के ग्राम सिमरा में राजाराम कुशवाहा परिवार समेत रहता था। उसके साथ उसका बेटा रामसहाय और पत्नी रहती है। राजाराम कुशवाहा ने बताया कि उसका बेटा रामसहाय कुशवाहा शराब पीने का आदि था।

एक अगस्त को वह शराब पीकर आया। तभी पत्नी ने बेटा से कह दिया कि स्कूल से बच्चों को ले आओ। तब उसने मना कर दिया। पत्नी ने पास जाकर दोबारा कहा तो बेटे ने अपनी पत्नी को धक्का दे दिया। इसके बाद उसने बेलन उठाकर सिर में मार दी। जिससे सिर से खून निकलने लगा। यह देख बेटा कमरे में चला गया। वहां रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया जिससे बेटा की हालत बिगड़ गई। उपचार के लिए उसे पृथ्वीपुर ले गए। यहां से मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई।

मौत की खबर सुनकर परिजन पहुंचे मेडिकल कालेज

रामसहाय की मौत के बाद घर में मातम का माहौल है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता के साथ रामसहाय खेती करता था। उसकी शादी लगभग दस साल पहले हुई थी। उसके आठ साल और छह साल के दो बेटे हैं। मौत की खबर सुनकर परिजन रोते बिलखते हुए मेडिकल कालेज पहुंच गए।

Tags:    

Similar News