Jhansi News: पत्नी से झगड़ा कर पीएसी जवान ने दे दी जान, नोएडा मेट्रो सुरक्षा में था तैनात

Jhansi News: मैनपुरी के किसनी थाना के कछपुरी महोली में रहने वाला अवनींद कुशवाहा इन दिनों नोएडा में मेट्रो सुरक्षा में तैनात था। उसकी पत्नी पल्लवी कुशवाहा मोंठ थाने में महिला आरक्षी के पद पर तैनात है।

Report :  Gaurav kushwaha
Update: 2024-08-25 11:51 GMT

Jhansi News

Jhansi News:  कहासुनी के चलते नोएडा मेट्रो सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान ने झांसी-कानपुर रेल लाइन में ट्रेन से आगे कूदकर जान दे दी। मृतक जवान की पत्नी मोंठ थाने में महिला आरक्षी के पद पर तैनात है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीएसी जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

मैनपुरी के किसनी थाना के कछपुरी महोली में रहने वाला अवनींद कुशवाहा इन दिनों नोएडा में मेट्रो सुरक्षा में तैनात था। उसकी पत्नी पल्लवी कुशवाहा मोंठ थाने में महिला आरक्षी के पद पर तैनात है। बताते हैं कि कुछ दिन पहले ही छुट्टी से पल्लवी कुशवाहा अपने पति के साथ मोंठ आई थी। शनिवार की रात पल्लवी का अपने पति अवनींद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अवनींद पत्नी से बिना कुछ कह घर से बाहर निकाल गया। काफी देर बाद जब अवनींद घर वापस नहीं लौटा तो पत्नी पल्लवी ने स्टॉफ को जानकारी दी।

स्टॉफ ने अवनींद की खोजबीन की। इसी बीच स्टेशन मास्टर ने मोंठ थाना पुलिस को सूचना दी कि रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पहचान की। यह शव अवनींद कुशवाहा का था। जानकारी मिलते ही पल्लवी भी वहां पहुंच गई। उधर, मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। वह लोग मैनपुरी से झांसी आ चुके हैं। इस संबंध में सीओ मोंठ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीएसी जवान ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है। साथ ही मृतक के परिजनों से बातचीत की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

Tags:    

Similar News