Jhansi News: पुलिस ने किया नटवर लाल को गिरफ्तार, नौकरी लगवाने के नाम पर देता था धोखा

Jhansi News: कोतवाली पुलिस ने वांछित चल रहे नटवर लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों को धोखा देता था।

Update: 2023-05-20 21:34 GMT
पुलिस ने किया नटवर लाल को गिरफ्तार, नौकरी लगवाने के नाम पर देता था धोखा: Photo- Newstrack

Jhansi News: कोतवाली पुलिस ने वांछित चल रहे नटवर लाल को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों को धोखा देता था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सम्बधित धाराओं के तहत कार्रवाई की।

वह अनुपस्थित परीक्षार्थियों के फर्जी आधार कार्ड बनाता था। बड़ागांव गेट बाहर स्थित एक विद्यालय में चल रहे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के सेंटर पर फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाए जाने पर हंगामा हो गया था। मोहित रायकवार नामक युवक की शिकायत पर पुलिस ने फर्जीबाड़े की रिपोर्ट दर्जकर प्रशिक्षण व सेंटर से जुड़े 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी क्रम में आज बड़ागांव गेट चौकी प्रभारी शिवजीत सिंह ने परीक्षार्थियों के फर्जी आधार कार्ड बनाने और पर उन दूसरों की फोटो चस्पा करने वाले आरोपी मास्टर कॉलोनी निवासी योगेश कुमार कुशवाहा को कल्लन शाह बाबा की मजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

कैसे होता रहा फर्जीवाड़ा?

प्रधानमन्त्री कौशल विकास योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के माध्यम से नौजवानों को प्रशिक्षण दिया जाता है और उनकी परीक्षाएं कराई जाती है। झाँसी में आइटीआइ के प्राचार्य पूरे प्रोजेक्ट के लिए अधिकृत किए गए हैं। उनके साथ ही एमआईएस मैनेजर व सुपरवाईजर भी निरीक्षण के लिए जिम्मेदार हैं। जब इस फर्जीबाड़े की जानकारी शासन को हुई तो वहाँ से आइटीआइ प्राचार्य के पास पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश आए।

झांसी: मंगेतर ने जॉब के नाम पर दुल्हन को ठगा

सात फेरे होने से पहले ही एक शादी टूट गई। रिश्ता तय होने के बाद लड़का-लड़की की सगाई हो चुकी थी। अब सिर्फ दोनों को सात फेरों के बंधन में बंधना बाकी था। उससे पहले ही होने वाले दुल्हे ने ऐसा काम कर दिया कि सब हैरान हो गए। उसने अपनी होने वाली पत्नी की जॉब ग्वालियर नगर निगम में लगवाने का झांसा दिया। इसके बदले में लड़की के पिता से 10 लाख रुपए की डिमांड की। पिता ने शादी के लिए रखे रुपयों में से 5 लाख रुपए उसे दे दिए। बाकी पैसा नौकरी लगने के बाद देना था। न तो जॉब लगी और न ही 5 लाख रुपए वापस मिले। ऊपर से मंगेतर ने शादी करने से भी मना कर दिया। अब पिता ने कोवताली थाने में केस दर्ज कराया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर ओरछा गेट निवासी रामस्वरूप कुशवाहा ने अपनी बेटी का रिश्ता ग्वालियर के शिंधे की छावनी निवासी अमृत कुशवाहा से तय किया था। लड़का ग्वालियर नगर निगम के टैक्स विभाग में अधिकारी है। पूरी शादी 15 लाख रुपए में तय हुई थी। 17 दिसंबर 2021 को झाँसी के एक तुलसा विवाह घर में सगाई और फलदान की रस्म हुई। इसमें लड़की के पिता ने 1.11 लाख रुपए नकद, सोने की चेन, फल-फ्रूट समेत अन्य उपहार दिए। लड़का पक्ष ने ग्वालियर पहुंचकर शादी की डेट फाइनल करने की बात कही और वे चले गए। पिता के अनुसार, सगाई के बाद होने वाले दामाद अमृत ने बेटी की ग्वालियर नगर निगम में जॉब लगवाने का झांसा दिया। बदले में 10 लाख रुपए की डिमांड की। 6 अगस्त 2022 को अमृत घर पर आया और बोला कि नौकरी की बात हो गई है। 5 लाख रुपए ले लिए। बाकी पैसा नौकरी के बाद देना था। पिता ने शादी के लिए रखे रुपयों में से 5 लाख रुपए दे दिए।

शादी से भी मुकर गया लड़का पक्ष

3 सितंबर 2022 को अमृत झांसी आया और बाकी 5 लाख रुपए मांगने लगा। पिता ने जॉब लगने के बाद रुपए देने की बात कही। इस पर वो ग्वालियर चला गया। इसके बाद लड़का पक्ष के लोग शादी के लिए टकराते रहे। 18 फरवरी 2023 को पिता ने उनसे बात की। तब वे शादी में 20 लाख रुपए नकद मांगने लगे। नहीं देने पर शादी करने से मना कर दिया। थाने में शिकायत करने पर लड़की को बदनाम करने और पिता को जान से मारने की धमकी दी। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अमृत, उसके दादा गंगाराम कुशवाहा और चाचा शिवसिंह कुशवाहा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News