Jhansi News: 30-40 मृत पशुओं की खाल मिलने से सनसनी हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी, पुलिस ने शुरू की जांच

Jhansi News: करीब 30-40 मवेशियों की खाल मिलने से हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद स्पष्ट हो सकेगा कि खाल किसकी है।;

Report :  Gaurav kushwaha
Update:2024-12-28 20:22 IST

Jhansi News ( Pic- Newstrack)

Jhansi News: बबीना थाना क्षेत्र में सुकुवां-ढुकुवां बांध के करीब एक धार्मिक स्थल के पीछे नदी किनारे पशुओं की खाल का जखीरा मिला है। करीब 30-40 मवेशियों की खाल मिलने से हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके बाद स्पष्ट हो सकेगा कि खाल किसकी है।बबीना नगर से करीब नौ किलोमीटर दूर सुकुवां-ढुकुवां बांध है। इसके पास पास स्थित धार्मिक स्थल के पीछे नदी के किनारे से कुछ लोग निकल रहे थे। तभी उन्हें भारी मात्रा में पशुओं की खाल मिली। जिससे वह दंग रह गए। वहीं खबर से आसपास हड़कंप मच गया।


आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। खबर पाकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंचे। उन्होंने इस पर नाराजगी जताई। लोगों ने बताया कि 30 से 40 मृत पशुओं की खाल मिली है। सूचना पर तुरंत एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ सदर स्नेहा तिवारी, बबीना थाना प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराया। वहीं खाल को कब्जे में लिया। उक्त स्थान को सील कर दिया गया है। यहां किसी को आने पर मनाही की गई है। इसके अलावा पुलिस सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है।


एसपी सिटी से मिले विहिप नेता

वही्ं, विश्व हिंदू परिषद के नेता विनोद अवस्थी ने एसपी सिटी से बात कर इस मामले को संज्ञान लेने के लिए कहा अगर किसी प्रकार का इसमें कोई कृत में दोषी पाया जाता है तो उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्रवाई हो। कार्यकर्ताओं में सागर साहू, हिंदू जागरण मंच से विकास अवस्थी, राहुल तिवारी, कंपू पहलवान, अतुल मिश्रा, राजेश अहिरवार आदि रहें।


वर्जन

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृत पशुओं की खाल मिली है। इसे जांच के लिए भेजा गया है और जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। इसी के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tags:    

Similar News