Kannauj News: छेड़छाड़ की शिकायत करना महिला को पड़ा भारी, पीड़िता का मुंडवाया सिर

Kannauj News: महिला ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे घर पर काम कर रही थी। उसी समय पारिवारिक भतीजा घर के अंदर घुस आया और जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब युवक का विरोध किया तो गाली-गलौज और मारपीट करते हुए भाग गया।

Update: 2024-09-04 15:43 GMT

पीड़ित महिला (Pic: Newstrack)

Kannauj News: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। छेड़छाड़ की शिकायत एक महिला को उसे समय भारी पड़ गया जब शिकायत से नाराज रिश्तेदारों ने पहले महिला को घर में बंद किया, फिर मारपीट कर उसका सिर मुंडवा दिया। पीड़ित महिला कोतवाली पहुंच तहरीर दी, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला छिबरामऊ के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

महिला ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे घर पर काम कर रही थी। उसी समय पारिवारिक भतीजा घर के अंदर घुस आया और जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने जब युवक का विरोध किया तो गाली-गलौज और मारपीट करते हुए भाग गया। महिला ने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की, लेकिन परिजनों ने महिला के साथ ही गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। 

6 अभियुक्त गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने अभियुक्त बच्चूनाथ द्वारा पीड़िता के घर में घुस कर बुरी नियत से पकड़ना तथा छेड़खानी कर गाली गलौज करने व अन्य अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर वादिनी को पकड़कर जबरदस्ती वादिनी का मुंडा कर देने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना विशुनगढ़ पर मु0अ0सं0 116/2024 धारा 74/115(2)/191(2)/333/351(3)/352/356(2) बीएनएस पंजीकृत कर 1.बच्चूनाथ पुत्र गुड्डुनाथ 2. गुड्डूनाथ पुत्र भोलानाथ 3. गुड्डी पत्नी भोलानाथ समस्त निवासीगण ग्राम जोगिनडेरा थाना विशुनगढ जनपद कन्नौज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया व प्रकाश में आये अन्य 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News