Kanpur Dehat News : कानपुर देहात में दो पक्षों के बीच विवाद, चली गोलियां, सात घायल

Kanpur Dehat News : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में गोलियां चल गईं है, जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चाऊमिन खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था।

Written By :  Rajnish Verma
Report :  Manoj Singh
Update: 2024-05-23 15:01 GMT

Kanpur Dehat News : उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात रानिया थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मामूली विवाद में गोलियां चल गईं है, जिसमें सात लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि चाऊमिन खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई है। इसके साथ लाठी-डंडे भी जमकर चले। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर देहात के फतेहपुर रोशनाई गांव के दबंगों ने रानिया कस्बे के आर्य नगर फर्स्ट मोहल्ले के रहने वालों लोगों पर किया हमला। बताया जा रहा है दोनों पक्षों के बीच एक दिन पहले चाउमिन खाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।


घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

दबंगो ने लग्जरी कारों से मोहल्ले में घुसकर कई राउंड फायरिंग की है। इसके साथ ही पत्थरबाजी और  बम फेंके गए, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चे को संभाल लिया है। गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस को देखने के बाद दबंग मौके से फरार हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे  ने बताया कि बुधवार को रनिया थाना क्षेत्र के कस्बा रनिया स्थित दो पक्षों में पानी के बतासे खाने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। इसके बाद एक पक्ष के द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर दूसरे पक्ष के प्रति कार्यवाही कराई गई थी, जिसमें पुलिस के द्वारा एक पक्ष के प्रति अभियुक्त पंजीकृत कर लिया गया था, जिससे आहत होकर दूसरे पक्ष के द्वारा लाठी डंडा के साथ प्रथम पक्ष के ऊपर हमला किया गया और खुली  दुकान को जबरन बंद करने का प्रयास किया गया था। जिसमें प्रथम पक्ष के एक व्यक्ति के द्वारा अपने निजी असलहे से बचाव के लिए हवाई फायरिंग की गई थी। दोनों तरफ से 7 से 8 लोग मामूली रूप से घायल हुए थे। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और 4 से 5 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम कार्यवाही प्रचलित है। 

Tags:    

Similar News