आठ पुलिसकर्मियों की मौत: हत्यारे विकास दुबे की मां बोली- 'गोली मार दो'

हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मां सरला देवी का अपने बेटे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। विकास दुबे की मां सरला देवी ने कहा कि उसे पुलिस के पकडने....

Update: 2020-07-04 03:40 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में शुक्रवार को हुए बड़े एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों के शहीद होने के बाद से प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग हरकत में आ गए हैं। वहीं इस घटना का जिम्मेदार कुख्यात अपराधी विकास दुबे की जानकारी देने पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम भी रखा है। साथ ही सीएम योगी ने हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके साथियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: चीन के खिलाफ हो रही पूरी दुनिया! अब इस शक्तिशाली देश ने दी कड़ी चेतावनी

क्या कहा हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मां सरला देवी ने?

इस बीच हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की मां सरला देवी का अपने बेटे को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। विकास दुबे की मां सरला देवी ने कहा कि उसे पुलिस के पकडने से पहले ही खुद को सरेंडर कर देना चाहिए। अगर वह सामने नहीं आता है तो पुलिस उसे एनकाउंटर में मार डालेगी। आगे सरला देवी ने कहा कि मैं कहती हूं कि अगर पुलिस उसे पकड़ लेती है तो उसे मार दे क्योंकि उसने बहुत गलत काम किया है।

ये भी पढ़ें: धर्म चक्र दिवसः इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉन्फ्रेंस के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

आठ पुलिसकर्मी शहीद

बता दें कि कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की गिरफ्तारी करने गयी पुलिस टीम पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था, जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए और सात गंभीर घायल हो गये। इस घटना के बाद से यूपी पुलिस में आक्रोश है। ताबड़तोड़ छापेमारी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

50 हजार का इनाम

गौरतलब है कि आरोपी विकास के खिलाफ 60 केस दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक वह पहुंच से दूर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। इस बीच विकास दुबे के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने का का ऐलान किया गया है।

ये भी पढ़ें: मुंबई समेत इन इलाकों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

NEET-JEE 2020 की परीक्षा पर ऐलान, सरकार ने बताईं एग्जाम की नई तारीखें

UP ये मंत्री कोरोना पॉजिटिव: CM योगी की कोविड टीम-11 में है शामिल

कोविड-19: नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, अवैध रूप से खुली दुकानों पर कड़ी कार्रवाई

Tags:    

Similar News