कानपुर हमला: साथियों के साथ इस तरह भागा विकास दुबे, हमले के बाद छिपा था यहां

उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को हुए बड़े एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए इसके बाद से पुलिस उसके तलाश में जुट गई है। अब उसको लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

Update: 2020-07-04 19:34 GMT

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को हुए बड़े एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए इसके बाद से पुलिस उसके तलाश में जुट गई है। अब उसको लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब जानकारी सामने आई है कि पुलिस वालों की हत्या के बाद विकास दुबे इनोवा कार से भाग गया था। गांडी में उसके बाकी साथी भी थे।

बताया जा रहा है कि विकास दुबे घटना के बाद कानपुर देहात में ही एक अपने करीबी के यहां इनोवा कार से 5 लोगों के साथ गया था। इसके साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि विकास अपने इस करीबी और उसके परिवार के सभी लोगों के फोन को स्विच ऑफ करा दिया और अपने साथ लेकर फरार हो गया। वह अपने करीबी के यहां कुछ देर रुका था और इसके बाद चला गया।

गौरतलब है कि विकास दुबे कानपुर हमले के बाद से भागा हुआ है। उसकी तलाश में यूपी जगह-जगह छापे मार रही है। उसके खिलाफ 1 लाख का इनाम रखा गया है। पहले 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था जिसे बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया है। कानपुर हमले में 8 पुलिसकर्मियों शहीद हो गए थे। गैंगेस्टर विकास दुबे की जानकारी देने वाले को एक लाख का इनाम दिया जाएगा। 8 पुलिसकर्मियों के हत्या का आरोपी विकास दुबे घटना के बाद से ही छुपकर बैठा हुआ है।

ये भी पढ़ेंःनहीं बचेगा विकास दुबे: एक लाख का इनाम घोषित, 7 हजार पुलिसकर्मी कर रहे तलाश

गौरतलब है कि शुक्रवार को कानपुर से सटे बिखारु गांव में तड़के पुलिस और विकास दुबे गिरोह के बीच चली खूनी मुठभेड़ हुई। इसमें घात लगाकर बैठे विकास दुबे के साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में गिरोह के दो बदमाश भी मारे गए हैं।

ये भी पढ़ेंः मोस्ट वांटेड नहीं विकास दुबेः फिर किया खूंखार कांड, दहला दिया यूपी

विकास दुबे के सारे बैंक खाते सील

यूपी पुलिस ने गैंगस्टर विकास दुबे के सारे बैंक खाते सील कर दिये गए हैं। पुलिस विकास की सभी संपत्तियों की जांच कर रही है। पुलिस ने फरार हुए विकास दुबे के लिए 20 टीमों का गठन कर दिया है। जिसके बाद उसकी तलाश के लिए कई जगह टीमें घोषित की गयी हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News