Foreign Trade List: विदेशी व्यापार में कानपुर चौथे नंबर पर, प्रदेश में नोएडा अव्वल; देखें लिस्ट

वित्तीय वर्ष 2023-2024 में कानपुर से 8990 करोड़ का कारोबार। 22-23 में 8995 करोड़ का व्यापार, इस बार पांच करोड़ रुपये कम।

Report :  Snigdha Singh
Update: 2024-07-28 17:10 GMT

Foreign Trade List

Foreign Trade List: विदेशी व्यापार करने में कानपुर प्रदेश में चौथे नंबर पर है। गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा निर्यात करने में पहले पायदान पर है, जबकि गाजियाबाद, मुरादाबाद भी कानपुर से आगे हैं।वित्तीय वर्ष 2023-2024 में समूचे प्रदेश से 1,74,037.01 रुपये का विदेशी कारोबार हुआ है। कानपुर ने इस वर्ष 8990 करोड़ का कारोबार किया।पिछले वर्ष 22-23 की तुलना में यह पांच करोड़ रुपये कम है, जबकि 8995 करोड़ का व्यापार हुआ था। नोएडा ने वर्ष 2023-24 में 81 हजार सात सौ 89 करोड़ रुपये का निर्यात किया है। दूसरे नंबर पर गाजियाबाद 23-24 में 12 हजार आठ सौ 14 करोड़ रुपये का निर्यात किया है।मुरादाबाद 9 हजार आठ सौ 64 करोड़ के कारोबार के साथ तीसरे स्थान पर है।

2014 के बाद नोएडा ने पकड़ी रफ्तार :

निर्यात क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि प्रदेश में निर्यात के क्षेत्र में अव्वल नोएडा ने 2014 के बाद रफ़्तार पकड़ी।मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, डिजाइनर कपडें, मशीन के कलपुर्जे के अलावा हैंडीक्राफ्ट का सामान प्रमुख रूप से बाहर जाता है। कई आईटी कंपनियों के होने का भी बड़ा फायदा नोएडा को मिला।


प्रदेश के 6 बड़े निर्यातक शहर --

शहर        वर्ष 2022-23       वर्ष 2023-24

नोएडा :        67632        81789

गाजियाबाद : 11759        12814

मुरादाबाद : 11337        9864

कानपुर नगर : 8995        8990

अलीगढ़ :        5609        6627

आगरा :        5519        6349

आलोक श्रीवास्तव, सहायक निदेशक, फियो के अनुसार प्रदेश में निर्यात करने वाले शहरों में कानपुर चौथे नंबर पर है। इस बार विदेशी व्यापार लगभग पांच करोड़ रुपये कम हुआ है। कानपुर लगातार कई सालों से चौथे स्थान पर है। मोबाइल, इलेक्ट्रानिक, डिजाइनर कपडे, मशीन के कलपुर्जे व आई कंपनियों का लाभ नोएडा को मिल रहा है।

Tags:    

Similar News