काशी की जमीं पर दिखेगा ‘जन्नत’ का नजारा, CM भी बनेंगे इस खास पल के गवाह

दीपावली के ठीक पंद्रह दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी एक बार फिर जगमग होता है। लेकिन इस बार नजारा बेहद खूबसूरत होता है। खुद देवलोक से देवता काशी की धरती पर आते हैं और दीपावली मनाते हैं।

Update:2018-11-23 10:29 IST
काशी की जमीं पर दिखेगा ‘जन्नत’ का नजारा, CM भी बनेंगे इस खास पल के गवाह

वाराणसी: दीपावली के ठीक पंद्रह दिन बाद कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी एक बार फिर जगमग होता है। लेकिन इस बार नजारा बेहद खूबसूरत होता है। खुद देवलोक से देवता काशी की धरती पर आते हैं और दीपावली मनाते हैं। इस पर्व को कहते हैं देव दीपावली।

यह भी पढ़ें: प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल बोले- पहले हम गांव-गांव चले, अब पांव-पांव चलेंगे

काशी के लक्खा मेले में शुमार देव दीपावली के लिए बनारस दुल्हन की तरह तैयार है। शुक्रवार की शाम बनारस के 84 घाट 21 लाख दीयों से रौशन होंगे। इस अनुपम छठा को देखने के लिए सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे।

लाखों सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद

देव दीपावली की इस खास छटा को देखने के लिए बनारस में लाखों की संख्या में देशी-विदेशी सैलानी पहुंच चुके हैं। आलम ये है कि शहर के सभी होटल और लॉज पूरी तरह फुल हो चुके हैं। महीनों पहले ही ही होटल बुक हो चुके हैं। एक दिन के लिए होटल के कमरों का किराया 5 हजार से लेकर 25 हजार रुपए तक है।

यह भी पढ़ें: इस वजह से नहीं रिलीज हो पाई फिल्म ‘सत्ता परिवर्तन’, अब आया नोवेल, देखें ट्रेलर

सिर्फ होटल ही नहीं नाव और बजड़ों को लेकर मारामारी मची हुई है। छोटे और मंझोले नाव का किराया 10 से लेकर 25 हजार रुपए तक है। जबकि बड़े बजड़े 1 लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक में बुक हैं। इन बजड़ों पर बनारसी व्यंजन से लेकर गीत-संगीत का खास कार्यक्रम रखा गया है।

सीएम देखेंगे देव दीपावली की छटा

इस बार की देव दीपावली बेहद खास होने वाली है। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद इस खास मौके के लिए वाराणसी पहुंच रहे हैं। सीएम राजघाट से एक विशेष बजड़े पर सवार होकर देव दीपावली की छटा को देखेंगे।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा आज, गुरुनानक का इसी दिन हुआ था जन्म, जानें इनसे जुड़ी जरूरी बातें

इसे लेकर घाटों पर खास तैयारियां की गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने पूरा जोर लगा दिया है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि देव दीपावली के लिए राज्य सरकार की ओर 55 लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है।

Tags:    

Similar News