Lakhimpur Kheri: जेसीआई संकल्प होली हॉट लगाकर महिलाओं को दिया जा रहा है रोजगार
Lakhimpur Kheri: महिलाएं इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं ताकि महिलाओं तो एक काम करने का जरिया मिल सके। इस संस्थान में कई प्रकार के स्टॉल लगाए गए गए।;
Lakhimpur Kheri JCI Sankalp Holi Hot Inauguration
Lakhimpur Kheri: बुधवार को लखीमपुर खीरी शहर में जेसीआई संकल्प का उद्घाटन किया गया, जिसका नाम जेसीआई संकल्प उर्फ होली हाट रखा गया। इस अवसर पर लखीमपुर खीरी में स्टॉल लगाकर महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। महिलाएं इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं ताकि महिलाओं तो एक काम करने का जरिया मिल सके। इस संस्थान में कई प्रकार के स्टॉल लगाए गए गए। बताते चलें कि पानी के बताशे और कचरी पापड़ घर से बनाए गए सामग्री को भी यहां पर स्टाल लगाकर बिक्री कर सकते हैं। कचरी, पापड़, बताशे, मटर का स्टाल भी लगाया गया और कॉस्मेटिक संबंधित स्टॉल जिनमें रिंग, लिपस्टिक, चूड़ी, क्लेचर, झुमकी, स्टाल पर लोग खरीदारी करते दिखे। क्रीम, बॉडी लोशन, फेसवास, एलोवेरा का भी स्टॉल लगाया गया है। खासकर पेंटिंग, आचार, कपड़े का स्टॉल भी यहां देखने को मिला। सभी स्टालों पर महिलाएं बैठकर और अपनी प्रोडक्ट की जानकारी देती हैं।
जेसीआई संकल्प लखीमपुर के प्रेसिडेंट ने बताया कि महिलाएं इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और पिछले एक साल से जेसीआई संकल्प को हम चला रहे हैं। पहले से अब ज्यादा महिलाएं इसमें जुड़ी हुई हैं और महिलाओं का भी हम बहुत धन्यवाद करते हैं। हमारे साथ जुड़े होने का हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाकर आज हमको इस ऊंचाई तक पहुंचाने में हमारी बहनों का हाथ है और आगे भी हम इसी तरह इससे अच्छा जेसीआई संकल्प लखीमपुर को बुलंदी तक ले जाएंगे ताकि हमारे जिले का नाम रोशन हो और महिलाएं इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। आगे भी ऐसे महिलाओं के साथ मिलकर हम काम करेंगे और एक बेरोजगार महिलाओं को एक रोजगार का जरिया भी मिल रहा है। जेसीआई संकल्प लखीमपुर का कार्यक्रम सेठ रामस्वरूप धर्मशाला में किया गया, जिसका बुधवार को उद्घाटन किया गया। होली के अवसर पर इसका नाम होली हॉट के नाम से आज शुरुआत किया गया है।