Lakhimpur kheri: जुआ खेलते 10 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा, तीन ताश की गड्डी और पैसे बरामद

Lakhimpur kheri: एक बंद मकान में हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। तभी पुलिस वहां पहुंची और जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

Update: 2023-03-18 15:02 GMT
जुआ खेलते 10 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा (photo: social media )

Lakhimpur kheri: एसपी खीरी के निर्देश पर जनपद में अपराध रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली फूलबेहड़ पुलिस ने कोतवाली इलाके में एक बंद मकान में जुआ खेल रहे 10 युवकों को धर दबोचा। पुलिस ने जुआरियों को मौके पर खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा लिया, जुआरियों के पास से तीन ताश की गड्डी और पैसा भी बरामद किया है। जुआरियों के खिलाफ फूलबेहड़ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली फूलबेहड पुलिस ने 10 अभियुक्तों को कोतवाली फूलबेहड से दक्षिण दिशा में लगभग 04 किमी दूर स्थित भूपेन्द्र सिंह की ट्यूबेल के बन्द मकान बहद् ग्राम सैदापुर अन्तर्गत अभियुक्तगणों को हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके खिलाफ नियमानुसार अभियोग मु0अ0सं0 105/2023 धारा 3/4 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए कोर्ट रवाना किया गया।

पुलिस ने इन्हें किया अरेस्ट-

  1. भूपेन्द्र सिंह पुत्र राजकुमार सिहं निवासी ग्राम राजापुर थाना फूलबेहड़ जिला खीरी उम्र करीब 28 वर्ष।
  2. रिन्कू मौर्या पुत्र बिहारी लाल निवासी ग्राम सैदापुर थाना फूलबेहड़ जिला खीरी उम्र 28 वर्ष।
  3. इसराईल पुत्र मो0 यार निवासी ग्राम ककरपिट्टा थाना फूलबेहड़ जिला खीरी उम्र करीब 33 वर्ष।
  4. अजीम खाँ पुत्र छोटे खां निवासी ग्राम हजरतपुर थाना फूलबेहड़ जिला खीरी उम्र करीब 30 वर्ष,
  5. अनीस पुत्र बदलू निवासी ग्राम मिदनिया थाना फूलबेहड़ जिला खीरी उम्र करीब 40 वर्ष।
  6. मुनीर खाँ पुत्र हबीब खाँ निवासी ग्राम राजापुर थाना फूलबेहङ जिला खीरी उम्र करीब 35 वर्ष।
  7. शोएब पुत्र छोटे खाँ निवासी ग्राम हजरतपुर थाना फूलबेहड़ जिला खीरी उम्र 20 वर्ष।
  8. नवीन पुत्र दयाराम निवासी ग्राम सैदापुर थाना फूलबेहड़ जिला खीरी उम्र 26 वर्ष।
  9. रिजवान पुत्र जाबिर निवासी ग्राम सैदापुर थाना फूलबेहड़ जिला खीरी उम्र 19 वर्ष।
  10. नफीस खाँ उर्फ त्रिलोकी खाँ पुत्र उमराव खाँ निवासी ग्राम राजापुर थाना फूलबेहड़ जिला खीरी उम्र 57 वर्ष।

जुआरियों से ये सामान हुए बरामद-

पुलिस ने जुआरियों के पास से तीन ताश की गड्डी, 9,140 रुपये नगद, माल जामा तलाशी 2200 रुपये, 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पकड़े में इनकी रही अहम भूमिका-

जुआरियों को पकड़ने में प्रीतमपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी धौरहरा, बलवन्त शाही, प्रभारी निरीक्षक थाना फूलबेहड़, सब इंस्पेक्टर सुरेश चन्द्र, थाना फूलबेहड़, सब इंस्पेक्टर अंकुर कुमार, थाना फूलबेहड़, सब इंस्पेक्टर मो0 अनीस, थाना फूलबेहड़, हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज तिवारी, हेड कांस्टेबल अंकित कुमार, हेड कांस्टेबल रामराज यादव, कांस्टेबल अनिरूद्ध यादव, कांस्टेबल ध्रुव राघव, कांस्टेबल अनुज कुमार, कांस्टेबल सुनील कुमार, महिला आरक्षी आरती शर्मा की भूमिका रही।

Tags:    

Similar News