राम मंदिर: तमिलनाडु से पहुंचा 613 Kg. का घंटा, 10 KM तक सुनाई देगी ॐ की ध्वनि

ये घंटा तमिलनाडु के रामेश्वरम में बना हुआ है। कांस्य से बने इस घंटे का वजन 613 किलो है। ये घंटा तमिलनाडु रामेश्वरम से राम रथ यात्रा से 4500 किलोमीटर की यात्रा करके मंगलवार को अयोध्या पहुंचा है।

Update: 2020-10-07 05:09 GMT
राम रथ यात्रा 17 सितंबर से चलकर 7 अक्टूबर को दिन में अयोध्या पहुंची। रथ यात्रा तमिलनाडु से अयोध्या के बीच में 10 राज्यों से होकर गुजरी थी।

लखनऊ: आज की सबसे बड़ी खबर अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण से जुड़ी हुई आ रही है। भगवान राम के मंदिर को भव्य रूप देने के लिए तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। दुनिया भर के मंदिरों से राम मंदिर को खास बनाने के लिए छोटी से छोटी चीजों पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार को राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के अस्थाई मंदिर के लिए एक अनोखा घंटा भेंट किया जाएगा। इस अनोखे घंटे की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी।

खास बात ये है कि इस घंटे के एक बार बजने पर 'ॐ' की आवाज निकलेगी। रामराम रथ में जहां एक ओर कांस्य से बना 613 किलो वजनी विशेष घंटा रखा गया है, वहीं भगवान श्रीराम, मां सीता, लक्ष्मण, हनुमान जी के साथ गणपति की कांस्य से बनी प्रतिमाएं रख कर लाई गई हैं।

यह भी पढ़ें…कोरोना के खिलाफ जंग में हथियार बनेगा ‘गंगाजल’, बीएचयू के वैज्ञानिकों की बड़ी तैयारी

राम मंदिर निर्माण के लिए आयोजित पूजा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फोटो: सोशल मीडिया)

 

तमिलनाडु के रामेश्वरम में बना है ये घंटा

ये घंटा तमिलनाडु के रामेश्वरम में बना हुआ है। कांस्य से बने इस घंटे का वजन 613 किलो है। ये घंटा तमिलनाडु रामेश्वरम से राम रथ यात्रा से 4500 किलोमीटर की यात्रा करके मंगलवार को अयोध्या पहुंचा है।

बताया जा रहा है कि भगवान श्रीराम को यह विशेष घंटा तमिलनाडु की लीगल राइट काउंसिल की ओर से बुधवार को सौंपा जाएगा।

इससे भी दिलचस्प बात ये कि विश्व रेकॉर्ड बना चुकी बुलेट रानी के नाम से प्रसिद्ध राजलक्ष्मी माडा रामरथ चला कर घंटे को लकर अयोध्या पहुंची हैं। राजलक्ष्मी मांडा तमिलनाडु की रहने वाली हैं और विश्व में दूसरी महिला हैं जिन्होंने 9.5 टन वजन खींचने का विश्व रिकार्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें…भारत-चीन के बीच समझौता! LAC पर सैनिकों की तैनाती पर रोक, सुधरेंगे हालात

राम मंदिर में पूजा करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फोटो:सोशल मीडिया)

राम मंदिर ट्रस्ट को आज सौंपा जाएगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार राम रथ यात्रा 17 सितंबर से चलकर 7 अक्टूबर को दिन में अयोध्या पहुंची। रथ यात्रा तमिलनाडु से अयोध्या के बीच में 10 राज्यों से होकर गुजरी थी।

राज लक्ष्मी ने बताया कि जगह-जगह इस घंटा और भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और गणेश की मूर्ति का पूजन किया गया।

राम रथ यात्रा में कुल 18 लोग तमिलनाडु से अयोध्या पहुंचे हैं। इस घंटे को आज रामलला को रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय में भेंट किया जाएगा।

क्या है इस घंटे की विशेषता

अगर हम इस घंटे की विशेषता की बात करें तो ये घंटा विशेष आकार का है। इसका वजन 613 किलो है। जो कि विशेष प्रकार के कांस्य से निर्मित है। ये 3.9 फीट चौड़ा है और इसकी उंचाई 4 फीट है। इस घंटे से ॐ की आवाज सुनाई देगी और साउंड पोल्यूशन बिल्कुल भी नहीं होगा।

यह भी पढ़ें…भारत ने नेपाल की अक्ल लगाई ठिकाने, गलती करने के बाद अब पछतावे का कर रहा दिखावा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Tags:    

Similar News