Lucknow Chowk Holi 2023: चौक में हर्षोल्लास के साथ मनी होली, परंपरागत होली बरात में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

Lucknow Chowk Holi 2023:पुराने लखनऊ के चौक इलाके की मशहूर होरियारों की टोली हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। मंगलवार को निकली होरियारों की टोली में राजधानी की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-03-07 08:12 GMT

Lucknow Chowk Holi 2023 (photo: Newstrack.com)

Lucknow Chowk Holi 2023: अधिकांश जगहों पर होली का त्योहार कल यानी बुधवार 8 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन नवाबों के शहर लखनऊ में रंगों का ये त्योहार आज यानी मंगलवार को ही मनाया जा रहा है। पूरी राजधानी रंग और उमंग से सरोबार है। लखनऊ की होली देश की प्रसिद्ध होलियों में शुमार है। पुराने लखनऊ के चौक इलाके की मशहूर होरियारों की टोली हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। मंगलवार को निकली होरियारों की टोली में राजधानी की मशहूर हस्तियां भी शामिल हुईं।

former Deputy CM Dinesh Sharma (Newstrack.com)

घोड़ों और ऊंटों की सवारी पर निकला जुलूस

होली के मौके पर मशहूर चौक इलाके से निकलने वाला जुलूस लोगों के आकर्षण का बड़ा केंद्र होता है। ये जुलूस अवध के नवाब के शासन के दौरान से ही निकलता आया है। इसमें हाथी, घोड़े और ऊंट शामिल होते रहे हैं। हालांकि, मंगलवार के जुलूस में केवल घोड़े और ऊंट ही शामिल रहे, लेकिन तब भी इसकी खूबसूरत और भव्यता कम नहीं हुई। चौक की सर्राफा गली में सोने-चांदी के व्यापारियों ने भी जमकर होली खेली। हवाओं में खूब गुलाल उड़ाया गया। पूरे चौक के कूंचों से ढ़ोल-नगाड़ों की आवाज आ रही थी।

Lucknow Chowk Holi 2023 (photo: Newstrack.com )

होली की जुलूस में शामिल हुए पूर्व डिप्टी सीएम

हर वर्ष के भांति इस साल भी चौक की होली में पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी शामिल हुए। परंपरागत होली की बारात में उन्होंने भी हिस्सा लिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री शर्मा, पूर्व मंत्री आशुतोष गोपाल टंडन और लखनऊ की पूर्व मेयर संयुक्ता भाटिया एक खुली जीप में सवार होकर इस बारात का हिस्सा बनीं।

Lucknow Chowk Holi 2023 (Newstrack .com)

सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल है चौक की होली

चौक की होली सांप्रदायिक सद्भाव का एक मिसाल है। चौक मोहल्ले से अकबरी गेट तक निकलने वाले जुलूस में हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम संप्रदाय के लोग भी शामिल होते हैं। मुस्लिम भाई होलियारों को माला पहनाकर उनका स्वागत करते हैं। फिर उन्हें मिठाई खिलाकर हाथों रंग – गुलाल लगाते हैं। किसी जमाने में अवध के नवाब भी जुलूस में शामिल हुआ करते थे।

Tags:    

Similar News