मास्क न पहनना लोगों को पड़ रहा भारी, सरकार ने वसूले 52 करोड़ रुपए

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोविड की लड़ाई में स्वच्छता एवं सफाई अत्यन्त आवश्यक है और इसमें जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Update: 2020-07-25 15:02 GMT

लखनऊ: प्रदेश में संचालित किए जा रहे विशेष स्वच्छता एवं सेनिटाइजेशन अभियान में कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। नगर विकास, ग्राम्य विकास तथा पंचायतीराज विभागों द्वारा सघन रूप से स्वच्छता सम्बन्धी गतिविधियां सम्पादित की जाए। इस सम्बंध में आज और कल शहरी क्षेत्रों में नगर निगमों द्वारा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों एवं उनसे जुड़े सफाई कर्मियों द्वारा स्वच्छता का कार्य किया जा रहा है।

कोविड-19 लड़ाई में स्वच्छता और सफाई आवश्यक- अपर मुख्य सचिव

अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोविड की लड़ाई में स्वच्छता एवं सफाई अत्यन्त आवश्यक है और इसमें जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में सेनिटाइजेशन के साथ-साथ एन्टी लार्वा रसायनों का छिड़काव तथा फॉगिंग का कार्य कराया जाए। जल जमाव को दूर किया जाए।

ये भी पढ़ें- कर्नाटक में 5072 नए कोरोना वायरस के मरीजों की पुष्टि, 72 लोगों की मौत

उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित जनपदों में क्लोरीन के टेबलेट उपलब्ध कराने के सभी सम्बंधित मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा है कि यह भी सुनिश्चित करें कि पीने के लिए डीप बोरवेल वाले हैन्डपम्प का पानी ही उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 तथा संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए संचालित इस अभियान को टीम भावना के साथ चलाया जाए।

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में की जा रही डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग

मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के लगभग 6100 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में इन्फोर्समेन्ट का कार्य किया जा रहा है। इन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लगभग 11 लाख मकानों में 64 लाख लोग रह रहे हैं। इन क्षेत्रों में पूरी सघनता के साथ डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिये हैं कि अस्पतालों के होल्डिंग एरिया में मरीजों को ज्यादा देर तक इन्तजार न करना पड़े इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

ये भी पढ़ें- इस देश की पटरियों पर दौड़ेंगे भारतीय रेल इंजन, सरकार देगी ये बड़ी सौगात

सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करें कि आए हुए मरीजों की कम से कम समय में औपचारिकताओं को पूर्ण कराकर उनको स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाए।

बिना मास्क न निकलें बाहर

सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि विगत चार माह के दौरान खाद्यान्न वितरण का कार्य पारदर्शी ढंग से हुआ है। उन्होंने आगामी चरणों में भी खाद्यान्न वितरण कार्य को बेहतर तरीके से सम्पादित किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुये कहा है कि वरिष्ठ अधिकारी वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करें। उन्होंने बताया कि सीएम योगी ने श्रमिकों/कामगारों को रोजगार प्रदान करने की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें- क्या राजस्थान में दोहराया जा रहा है 27 साल पुराना इतिहास, यहां जानें

उन्होंने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत रोजगार एवं सेवायोजन के पोर्टल की मॉनिटरिंग के लिए जनपदों में अलग से एक टीम गठित की जाए। उन्होंने बताया कि जल संरक्षण एवं ग्राम्य विकास के अन्तर्गत 03 हजार करोड़ रूपए के सापेक्ष 1045 करोड़ रूपए अब तक खर्च किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चेकिंग अभियान के अन्तर्गत वाहनों की चेकिंग एवं मास्क न पहनने वालों पर जुर्माना करते हुए अब तक लभगग 52 करोड़ रूपए का शमन शुल्क वसूला गया है। उन्होंने कहा कि लोग बिना मास्क के बाहर न निकलें।

Tags:    

Similar News