Lucknow Nagar Nigam Ward No.60: लखनऊ गीतापल्ली वार्ड के पार्षद अरविंद यादव, वर्तमान राजनीति से संतुष्ट नहीं हूँ

Lucknow Nagar Nigam Ward No.60 Parshad: सबसे महत्वपूर्ण कार्य जो दूषित जल की सप्लाई थी उसे सुधार कराने का काम किया

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2022-10-26 12:28 GMT

Lucknow nagar nigam ward number 60 Geetapalli SP Parshad Arvind Yadav achievements last five years

Lucknow Nagar Nigam Ward No.60 Parshad: नगर निकाय चुनाव के लगभग 5 साल पूरे हो चुके हैं। इन 5 सालों में पार्षदों द्वारा अपने क्षेत्र में क्या कार्य किए गए? उनमें से महत्वपूर्ण कार्य क्या थे? स्वच्छता के लिए क्या कार्य किया गए? उनका राजनीतिक अनुभव कैसा रहा? जैसे तमाम विषयों पर बात करने के लिए Newstrack की टीम गीतापल्ली वार्ड संख्या-60 में पहुंची। जहां के पार्षद से हमारे रिपोर्टर के बीच हुई खास बातचीत के कुछ अंश-

प्रश्न- राजनीति में आने का पहला विचार कब और किन परिस्थितियों में आया?

उत्तर- राजनीति में मेरे बड़े भाई हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर, समाजवादी विचारधारा को अपनाते हुए, लोगों की जन सेवा करने की इच्छा से, साथियों के द्वारा प्रेरित किए जाने पर मैंने चुनाव लड़ने का निश्चय किया। इसके पश्चात समाजवादी पार्टी द्वारा पार्षद पद के चुनाव के लिए टिकट दिया गया और वर्तमान में में पार्षद हूं।

प्रश्न- राजनीति में आने के बाद कौन सी प्रमुख कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?

उत्तर- राजनीति में आने के बाद प्रारंभिक दिक्कत यही थी कि पिछड़े व दबे कुचले लोगों को देखता था, तो मन में बड़ी तकलीफ होती थी कि इन लोगों को कैसे लाभ दिलाया जाए। समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए।

प्रश्न- आपके राजनीतिक प्रेरणा स्रोत कौन है?

उत्तर- हमारे राजनीतिक प्रेरणा स्रोत मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव है।

प्रश्न- जिस कार्य के लिए आप राजनीति में आए थे क्या वह कार कर पा रहे हैं?

उत्तर- जी काफी हद तक लोगों की सहायता कर पा रहा हूं।

प्रश्न- नगर निकाय चुनाव के लगभग 5 साल पूरे हो चुके हैं, इन 5 सालों में आपने अपने क्षेत्र में कौन से प्रमुख कार्य किए हैं?

उत्तर- हमारे क्षेत्र में पेयजल की समस्या थी, इसके लिए मैंने बड़े स्तर पर बोरिंग करवाए। कम से कम 35 छोटे समरसेबल लगवाया। जहां आवागमन में दिक्कतें हो रही थी, 20 साल से सड़कें नहीं बनी थी , वहां सड़कें बनवाई। लाइटिंग की अच्छी व्यवस्था करवाई। कोरोना काल में लोगों का सहयोग किया, फागिंग कराई लोगों का सैनिटाइजेशन कराया, राशन वितरण कराया। अपने यहां लोगों को निशुल्क भोजन कराने के लिए 2 महीने तक लगातार भंडारा कराया।

प्रश्न- आपके दृष्टिकोण से आपने अपने क्षेत्र में कौन से सबसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं?

उत्तर- सबसे महत्वपूर्ण कार्य जो दूषित जल की सप्लाई थी उसे सुधार कराने का काम किया । पेयजल के संकट को समाप्त करने के लिए मैंने समरसेबल लगवाए। कच्ची सड़कों को पक्की करवाया।

प्रश्न- अभी कोई ऐसा कार्य बचा है जो आप करना चाह रहे थे, लेकिन अभी तक नहीं कर पाए यदि अगली बार जीतकर आते हैं तो प्राथमिकता के आधार पर करवाएंगे?

उत्तर- मेरा क्षेत्र लो-लैंड क्षेत्र है । यहां पर जलभराव की गंभीर समस्या है। इसके लिए एक पम्पिंग सेट लगवाने की सोच रहा हूं यदि मौका मिलता है तो अवश्य करूंगा।

प्रश्न- आपने अपने क्षेत्र में स्वच्छता के लिए क्या कार्य किए हैं?

उत्तर- मैंने अपने वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को प्रेरित किया कि घर से निकलने वाले कूड़े को इको ग्रीन को ही दें। उनका सहयोग करें । खुले में कूड़ा न फेंके। कूड़ेदान का वितरण करवाया। जगह-जगह मैंने कूड़ेदान लगवाए। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों को नियमित सफाई कार्य करने का निर्देश दिया जिससे कि वार्ड में गंदगी ना फैले।

प्रश्न- एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के साथ तालमेल बेहद आवश्यक है, इसके लिए आप क्या करते हैं?

उत्तर- जनता के साथ तालमेल के लिए क्षेत्रीय जनता के संपर्क में हमेशा रहता हूं।यदि किसी को किसी प्रकार की समस्या है तो हमें कॉल आता है या किसी माध्यम से पता चलता है तो मैं उसका तत्काल निराकरण करने की कोशिश करता हूं। सभाएं करता हूं, जहां पर जनता की समस्याओं पर चर्चा की जाती है। इसके अलावा संचार के माध्यम से जुड़ता हूं। ऑफिस में बैठता हूं , जहां लोगों की समस्याएं सुनता हूं और उनका निराकरण करता हूं।

प्रश्न- पार्षद पद पर से संतुष्ट हैं या किसी अन्य पद के लिए भी इच्छुक है?

उत्तर- अभी तो फिलहाल पार्षद पद पर संतुष्ट हूं। आगे पार्टी द्वारा जो भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी उनके निर्वहन के लिए मैं तैयार हूं।

प्रश्न- वर्तमान राजनीति से आप कितना संतुष्ट है?

उत्तर- वर्तमान राजनीति से हम बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं और जनता भी महंगाई बेरोजगारी आर्थिक मंदी से ग्रस्त है।

प्रश्न- यदि आपको मौका मिले तो आप राजनीतिक में कैसा बदलाव करना चाहेंगे?

उत्तर- यदि हमें में बदलाव का मौका मिलता है तो स्वास्थ्य, शिक्षा, बेरोजगारी महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दूंगा।

प्रश्न- सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए आप क्या करते हैं?

उत्तर- सरकार द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अपने क्षेत्र वासियों को बताता हूं। उनको लाभ दिलवाने के लिए जो भी करना होता है उसका भी भरसक प्रयास करता हूं।

Tags:    

Similar News