Lucknow: नगर निगम कर्मी की मौत पर आक्रोशित कर्मचारियों का हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Lucknow: सफाईकर्मी की मौत से नाराज साथी कर्मचारियों ने गोमतीनगर थाने का किया घेराव, इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया

Newstrack :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-05-25 11:59 GMT

नगर निगम के कर्मचारियों को आक्रोशित देख पुलिस ने किया लाठीचार्ज (Photo-Ashutosh Tripathi Newstrack)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में मंगलवार सुबह सफाई करते वक्त नगर निगम कर्मी तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। आनन फानन में साथी कर्मचारी उसे सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई। इसपर आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने गोमतीनगर थाने में जमकर हंगामा किया।


साथी कर्मचारियों का आरोप है कि कार सवार ने जानबूझकर रामू के ऊपर कार चढ़ाई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस आरोपित कार सवारों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


उधर रामू की मौत के बाद आक्रोशित सफाई कर्मी सैकड़ों की संख्या में गोमती नगर थाने पहुंच गए। जहां कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया।


इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने नगर निगम के महिला व पुरुष कर्मचारियों पर लाठीचार्ज करते हुए वहां से दौड़ा-दौड़ा भगाया।


आरोप है कि पुलिस मामले में आरोपित युवक बचाने का प्रयास कर रही थी। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की की कार्रवाई में जुट गई है।


तत्काल मुआवजे व नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ रोकने के लिए पुलिस ने लाठी से पीटकर कर उपद्रव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया।


इस दौरान वहां की कुछ ऐसी भी तस्वीरें सामने आई, जो पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करती हैं।


आक्रोशित नगर निगम की महिला कर्मचारियों को वहां से भगाने के लिए पुलिस ने उनसे भी धक्का मुक्की की और उनपर लाठी चार्ज भी किया।



Tags:    

Similar News