Lucknow Weather Today: लखनऊ में अभी और चढ़ेगा पारा, तेज धूप के साथ चलेगी हवाएं...जानें आज कैसा रहेगा वेदर?

Lucknow Ka Mausam 11 April 2023: राजधानी लखनऊ में बीते कुछ दिनों में तेज धूप के वजह से गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मंगलवार को भी आसमान साफ रहने के साथ तेज धूप का सामना होगा। हवाएं थोड़ी राहत जरूर देगी।

Update: 2023-04-11 06:05 GMT
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 11 April 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का मौसम अब गर्म रहने लगा है। पिछले हफ्ते तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई हल्की-फुल्की बारिश के बाद तापमान नीचे आया था। मगर, अब पारा एक बार फिर ऊपर चढ़ने लगा है। दिन के समय आसमान साफ़ रहने से तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। मंगलवार (11 अप्रैल) को लखनऊ सहित प्रदेश के सभी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। साथ ही कई जगहों पर तेज हवाओं का असर भी रहेगा।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, लखनऊ के मौसमी मिजाज में बदलाव तेजी से हो रहा है। इस पूरे हफ्ते मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। हफ्ते भर आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। जबकि, दिन के समय तेज धूप निकलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते तक किसी प्रकार के मौसमी बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

हफ्ते भर आसमान साफ़, बढ़ेगी गर्मी

लखनऊ का तापमान अब अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। धूप की तपिश लोगों को परेशान करने लगी है। खासकर दोपहर के वक़्त। 11 अप्रैल को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी जो थोड़ी राहत देगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने पहले ही अनुमान जाहिर किया था कि 15 अप्रैल के बाद लखनऊ में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।

NCR से पूर्वांचल तक चढ़ने लगा पारा

दिल्ली से सटे एनसीआर क्षेत्र गाजियाबाद और नोएडा में भी मौसम गर्म रहने लगा है। ताजनगरी आगरा, काशी, संगम नगरी प्रयागराज और पूर्वांचल के जिलों में भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इन इलाकों में आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। हालांकि, आने वाले दिनों में दिन के समय तेज धूप के साथ हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

गेहूं की कटाई ने पकड़ी रफ़्तार

मार्च में हुई बारिश से किसानों की फसल बर्बाद हुई थी। उन्हें खासा नुकसान उठाना पड़ा था। ये समय गेहूं की कटाई का है। इसलिए किसान इस बात से आश्वस्त हैं कि आने वाले दिनों में बरसात की कोई संभावना नहीं है। गौरतलब है कि, इन दिनों गेहूं की कटाई तेजी से हो रही है। पिछले दिनों बारिश ने जिले में गेहूं की फसल को करीब 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा था। बारिश की वजह से खेतों में खड़ी गेहूं की कटाई भी प्रभावित हो गई थी। किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे थे। अब जब मौसम साफ है तो किसानों ने फिर से गेहूं की फसल की कटाई शुरू कर दी। अब जल्द से जल्द अनाज और भूसा घर पहुंचाने की जुगत में किसान हैं। इसके लिए कड़ी मशक्कत जारी है।

Tags:    

Similar News