Lucknow Weather Today: बढ़ती गर्मी के बाद तेज हवाओं का दौर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से फिर बदलेगा मौसम..क्या होगी बारिश?

Lucknow Ka Mausam 12 February 2023: लखनऊ के तापमान में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज हुई है। गर्मी के बीच तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। इस बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर भी दिखेगा।

Written By :  aman
Update: 2023-02-12 01:45 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 12 February 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। दिन का पारा चढ़ता जा रहा है। अभी से हफ्ते भर पहले तक जिस धूप में सुकून मिला करता था, वही अब चुभने लगा है। सुबह 10 बजे के बाद तेज धूप की तपिश लोगों को परेशान करने लगी है। राजधानीवासियों को अभी से गर्मी का एहसास होने लगा है। फ़रवरी के दूसरे हफ्ते में ही लखनऊ का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

कमोबेश ये हालात समूचे उत्तर भारत की है। हालांकि, मौसम विभाग (IMD) के अनुसार एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) तेजी से पहाड़ों की तरफ बढ़ रहा है। मौसम पूर्वानुमान में बताया जा रहा है कि इस विक्षोभ के कारण मौसम एक बार फिर करवट लेगा। तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। जिससे ठंडी हवाएं एक बार फिर सर्दी का एहसास करवाएंगी। अनुमान जताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में तापमान 3 से 4 डिग्री तक नीचे जा सकता है। हालांकि, दिन में तेज धूप होने की वजह से गर्मी भी महसूस होगी। लेकिन, रातें सर्द रहेंगी।

लखनऊ में रिकॉर्ड 29 डिग्री तक गया तापमान

लखनऊ का अधिकतम तापमान शनिवार को 29 डिग्री तक चला गया। दिन में तेज धूप तापमान में आश्चर्यजनक वृद्धि कर रही है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस तक जा रहा है। शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो पिछले साल 26 फरवरी को शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचा था। लखनऊ स्थित आंचलिक विज्ञान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक मोहम्मद दानिश के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राजधानी पर भी दिखेगा। रविवार से शहर के मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवैया हवा चलेगी। हवाओं का असर 13 फरवरी तक रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

शाम से हवाएं बढ़ाती है ठंड

लखनऊ का मौसम पिछले एक हफ्ते में तेजी से बदला है। शहर के लोगों को दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। एक तरफ जहां अधिकतम तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी लग रही है, तो शाम होते ही हवाएं सर्दी का एहसास करवाती है। दिन में धूप इतनी तेज रह रही है कि लोगों को उससे बचना पड़ रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में दिन का तापमान और बढ़ेगा। रात में अभी भी कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है।

गरम कपड़ों से दूरी हो सकती है नुकसानदेह

राजधानी में गर्मी बढ़ने से लोग ठंड वाले कपड़ों से परहेज करते दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से सर्द हवाओं का दौर एक बार फिर ठंड में इजाफा करेगा। ऐसे में अभी से गरम कपड़ों से दूरी आपके स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पैदा कर सकती है। चूंकि, मौसमी उतार-चढ़ाव का लगातार बनी हुई है, ऐसे में आप बीमार हो सकते हैं। 13 फ़रवरी तक हवाओं की वजह से शाम का तापमान नीचे जाएगा। हालांकि, अभी बारिश की संभावना नहीं है। वहीं, वेस्ट यूपी में बादल छाए रहने का अनुमान जताया गया है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल छाने के आसार हैं। 

Tags:    

Similar News