Lucknow Weather: लखनऊ में आज नीचे जाएगा पारा, जानिए अगले 72 घंटे कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Update : भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-10-25 00:36 GMT

Lucknow Weather (Image Credit : Social Media)

Lucknow Weather Today 25 October 2022 : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज सुबह से ही हल्के बादलों का जमावड़ा लगा रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ के ज्यादातर इलाकों में आज पूरे दिन आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं जिसके कारण आज जनपद के तापमान में भी गिरावट दर्ज हो सकती है। दोपहर के वक्त जनपद के कुछ हिस्सों में लोगों को हल्की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होगा। लखनऊ के साथ-साथ उसके आसपास के कुछ अन्य जिलों में भी अगले 2 दिनों तक मौसम ठंडा रहने का अनुमान है। इन सभी जनपदों में भी आज पूरे दिन आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं जिसके कारण सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंड का एहसास होगा। गौरतलब है कि बीते दिन भी इन सभी जनपदों के ज्यादातर इलाकों में खिलकर धूप नहीं निकली थी।

लखनऊ मौसम का पूर्वानुमान (Lucknow Weather Forecast)

लखनऊ का मौसम (Lucknow Ka Mausam) आज, कल के मुकाबले अधिक ठंडा रह सकता है। जनपद के लगभग सभी इलाकों में आज पूरे दिन आंशिक रूप से हल्के बादल छाए रह सकते हैं जिसके कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि आलमबाग, चारबाग, मोहनलालगंज, चिनहट, गोमतीनगर, इंदिरानगर समेत राजधानी के कई अन्य प्रमुख इलाकों में आज पूरे दिन हल्के बादलों का जमावड़ा लगा रहेगा जिसके कारण लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होगा। लखनऊ के अलावा कानपुर, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली तथा सीतापुर जैसे उसके आसपास के कुछ अन्य जनपदों में भी आज पूरे दिन बादलों का आना जाना लगा रहेगा। इस दौरान बारिश होने की संभावना काफी कम है मगर धूप ना होने के कारण इन सभी जनपदों के तापमान में भी 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। जिसके कारण यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच सकता है। गौरतलब है कि इन सभी जनपदों में बीते कुछ दिनों से मौसम साफ रहा है भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं मगर बारिश होने की संभावना नहीं है।

यूपी की राजधानी लखनऊ के अलावा पश्चिमांचल, पूर्वांचल तथा एनसीआर क्षेत्र में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल के देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, बस्ती, महाराजगंज, जौनपुर, आजमगढ़, प्रयागराज, मऊ तथा वाराणसी समेत विभिन्न जनपदों में आज खुशनुमा मौसम बना रहेगा। सुबह से ही इन सभी जनपदों में तेज धूप निकलेगी जिससे दिन के वक्त लोगों को हल्की गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, शाम के वक्त तापमान में गिरावट के कारण लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास भी होगा। पूर्वांचल के साथ-साथ पश्चिमांचल तथा एनसीआर के क्षेत्र में भी आज पूरे दिन मौसम साहब बने रहने का अनुमान है। हालांकि, दिवाली के पटाखों के कारण इन सभी इलाकों के कुछ हिस्सों में धुंध भरा मौसम भी रह सकता है जिसके कारण लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 1 सप्ताह तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जनपदों में मौसम साफ बना रहेगा हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

लखनऊ का तापमान (Lucknow Temperature)

लखनऊ में आज मौसम (Lucknow Weather Today) बीते कुछ दिनों के मुकाबले आज थोड़ा बदला सा रह सकता है। भारतीय मौसम विभाग का अनुमान है कि लखनऊ तथा उसके आसपास के विभिन्न जनपदों में आज पूरे दिन बादलों का आना जाना लगा रहेगा, जिसके कारण आज लखनऊ के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। कानपुर में भी धूप ना होने के कारण अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

लखनऊ में वायु गुणवत्ता (Lucknow AQI)

आज सुबह 7:00 बजे के करीब लखनऊ के अलग-अलग हिस्सों में AQI कुछ इस प्रकार रहा।

1. लालबाग - 68AQI

2. तालकटोरा - 57AQI

3. सेंट्रल स्कूल - 55AQI

4. बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय - 65AQI

5. गोमती नगर - 70AQI

7. कुकरैल पिकनिक स्पॉट-1 - 51AQI 

Tags:    

Similar News