Lucknow Weather Today: यूपी में ठंड का रेड अलर्ट जारी, लखनऊ में बढ़ेगी कड़कड़ाती सर्दी, यहां जाने कैसा रहेगा मौसम

Lucknow Ka Mausam 8 January 2023: लखनऊ में इस साल कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीते कई सालों में ऐसी सर्दी का सामना लोगों को नहीं करना पड़ा है। यलो अलर्ट जारी है।

Written By :  aman
Update:2023-01-08 16:55 IST

Lucknow Ka Mausam 8 January 2023 

Lucknow Ka Mausam 08 January 2023: पूरा उत्तर प्रदेश और राजधानी लखनऊ कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। रविवार को लखनऊ का न्यूनतम पारा 4  डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। नए साल की पहली तारीख से हाड़ कंपाने वाली सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। रात और सुबह के वक्त लोगों को गलन का सामना करना पड़ रहा है। तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का पूर्वानुमान है। दोपहर में भले ही धूप निकलेगी। 

लखनऊ में आज का मौसम कैसा रहेगा 

आंचलिक मौसम विभाग, लखनऊ के निदेशक मोहम्मद दानिश ने बताया कि 11 जनवरी को उत्तराखंड में तेज बारिश (Heavy rain in Uttarakhand) होगी। जिस वजह से पश्चिमी दिशा से बर्फीली सर्द हवाएं दोबारा उत्तर प्रदेश का रुख करेंगी। ये हवाएं वेस्ट यूपी के साथ-साथ लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों को भी प्रभावित करेंगी। 11 जनवरी से राजधानी में जनजीवन फिर प्रभावित होगा। लखनऊ वासियों को एक बार फिर कड़कड़ाती ठंड ठिठुरने पर मजबूर करेगी। इन बर्फीली सर्द हवाओं के कारण लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों का तापमान एक बार फिर तेजी से नीचे जाएगा। 


लखनऊ में 3 दिन थोड़ी राहत फिर 'आफत' 

अमौसी स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक मो. दानिश (Mohd. Danish) ने बताया फिलहाल लखनऊ में येलो अलर्ट (Yellow alert in Lucknow) जारी है। इससे पहले राजधानी में ठंड के मद्देनजर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया था। मो. दानिश ने बताया, 'अभी हल्की धूप खिलेगी। जिससे लोगों को ठंड से मामूली राहत मिलेगी। राजधानी में तापमान भी बढ़ेगा। मगर, 11 जनवरी के बाद पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir), उत्तराखंड और शिमला-मनाली में बारिश के बाद एक बार फिर ठंड का सितम देखने को मिलेगा।


मकर संक्रांति पर भी मौसम साफ नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मकर संक्रांति पर भी मौसम साफ रहने के आसार नहीं हैं। पहाड़ी राज्यों में खासकर उत्तराखंड में बदलते मौसम का असर लखनऊ पर सीधे देखते को मिलेगा। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी की राजधानी में रातें कुछ ज्यादा ही सर्द हो रही हैं। आलम ये है कि रात से सुबह 9 बजे तक दृश्यता (visibility) शून्य हो जाती है। घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यात्राएं प्रभावित हुई हैं। शहर में कोहरे की स्थिति फिर भी ठीक है, ग्रामीण इलाकों में थोड़ी दूर के बाद कुछ दिखाई नहीं देता। 


'Chilling Effect' बरक़रार 

लखनऊ में रविवार (08 जनवरी) को भी न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। रविवार को भी राजधानी में 'कोल्ड डे' कंडीशन जारी रहेंगे। हालांकि, मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन ठंड से मामूली राहत मिलेगी। बावजूद लखनऊ में 'चिलिंग इफेक्ट' (Chilling Effect) जारी रहेगा। इस वजह से गलन वाली सर्दी का अहसास शहरवासियों को होगा। 

Tags:    

Similar News