Lucknow Weather Today: लखनऊ में लुढ़का पारा, लोग दिन में शर्ट रात में स्वेटर पहन रहे...फरवरी में टूटा 52 साल का रिकॉर्ड

Lucknow Ka Mausam 09 February 2023: लखनऊ वासियों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी राज्यों से चल रही बर्फीली हवाओं के थमने से लखनऊ के तापमान में वृद्धि हुई है।

Written By :  aman
Update: 2023-02-09 12:39 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 09 February 2023: लखनऊ वासियों को इन दिनों तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी राज्यों से चल रही बर्फीली हवाओं के थमने से यूपी की राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। राजधानी लखनऊ के साथ-साथ कानपुर, आगरा तथा अयोध्या में भी खिली धूप निकल रही है। इस बीच हवाएं चल रही हैं। आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो अगले हफ्ते मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। पूर्वानुमान में ये भी कहा गया है कि आने वाले दिनों में फिर सर्दी यू-टर्न ले सकती है।

फरवरी महीने का दूसरा सप्ताह अभी शुरू ही हुआ है। लेकिन, बढ़ते तापमान के बीच गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन के समय तपती धूप से गर्मी का एहसास हो रहा है। जबकि, रात के वक्त हवा सिहरन पैदा कर रहे है। आलम ये है कि इस साल फरवरी के पहले हफ्ते से ही मौसम सामान्य तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। 

लखनऊ में धूप खिलने से बढ़ी गर्मी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने कहा कि, राजधानी लखनऊ का तापमान सामान्य रूप से अधिकतम 24.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह रहा है। राजधानी का अधिकतम तापमान गुरुवार (09 फरवरी) को 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। आने वाले दिनों में भी दिन के समय धूप खिलने से गर्मी बढ़ेगी। रात में हल्की हवा चलने से ठंड का असर कम होता जाएगा। मौसमी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बुधवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

रात के तापमान में उतार-चढाव जारी

लखनऊ में गुरुवार को दिन की शुरुआत हल्की ठंड से हुई। 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चल रही हैं। दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप की तपिश बढ़ती चली गई। धूप सेंकने बैठे लोगों को भी चंद मिनटों बाद ही एहसास हो गया कि वो ज्यादा देर गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों हवा की दिशा बदली है। उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवा अब दक्षिण-पश्चिम हो गई है। लखनऊ में फ़रवरी की पहली तारीख से अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है। इस बीच रात के तापमान में उतार-चढाव जारी है। इस बीच मार्च से ही भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रहे।   

फ़रवरी में टूटा 52 साल की गर्मी का रिकॉर्ड 

सीएसए के अनुसार, अगर लगातार इसी प्रकार तापमान बढ़ता रहा तो उसका असर फसलों पर पड़ सकता है। विशेषकर गेंहूं की फसल बढ़ते तापमान से प्रभावित हो सकता है। जानकार बताते हैं कि गेंहूं के दाने छोटे हो सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय (Dr. SN Sunil Pandey) ने बताया है कि, 1971 के बाद से कभी भी 10 फरवरी से पहले 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं रहा है। 7 फ़रवरी को यूपी में तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। इस प्रकार है पिछले 52 वर्षों का गर्मी का रिकॉर्ड इस साल टूट गया। हालांकि, मौसम विभाग लगातार बढ़ते तापमान के लिए पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) को कारण मान रहा है। जलवायु परिवर्तन को भी इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। 

Tags:    

Similar News