Lucknow Weather 25 October 2023: लखनऊ के तापमान में गिरावट जारी, अभी से छाने लगी धुंध, जल्द बदलेगा मौसम

Lucknow Weather Update 25 October 2023: मौसम विभाग के अनुसार, यूपी में 25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस बीच कोई बड़ा मौसमी बदलाव नहीं होगा। लेकिन, उसके बाद ठंड अपना असर दिखाएगी।

Report :  aman
Update: 2023-10-25 00:00 GMT

lucknow weather update (Social Media)

Lucknow Weather Update 25 October 2023: यूपी में तापमान लगातार गिर रहा है। राजधानी लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 18-19 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। इसी तरह राज्य के अधिकांश जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। विभाग का कहना है प्रदेश में अभी मौसम स्थिर रहेगा। दोपहर के वक़्त तेज धूप रहेगी, लेकिन शाम से सर्द हवाओं का सामना करना पड़ेगा। देर रात से तड़के तक धुंध का असर रहेगा। धूप निकलने के बाद ही मौसम साफ होगा।

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मो. दानिश के अनुसार, उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा। अक्टूबर महीने के शेष दिन का मौसम पूर्व की भांति ही रहेगा। नवंबर के पहले हफ्ते से धूप न निकलने या घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान जाहिर किया जा रहा है। 

लखनऊ में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिरा 

राजधानी लखनऊ में बुधवार (25 अक्टूबर) सुबह धुंध और कोहरे का असर दिखेगा। दिन चढ़ने के साथ खिली धूप निकलेगी। दोपहर तक धूप की तपिश लोगों को थोड़ा परेशान करेगी। लेकिन, सूरज ढलते ही ठंडी हवाएं शहर को अपनी आगोश में ले लेगी। जैसे-जैसे रात गहरी होगी ठंड अपना असर दिखाने लगेगी। देर रात पारा और नीचे जाएगा। ऐसे मौसम में डॉक्टर लोगों को ठंड से बचने की खास हिदायत दे रहे हैं। लखनऊ (Lucknow Weather) का अधिकतम तापमान आज 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने। दिन में 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा की हवाएं चलेंगी। 

IMD ने बताया, 29 तक कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग (IMD Forecast) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में इस हफ्ते के शेष दिन (25 अक्टूबर से 29 अक्टूबर) के बीच मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। प्रदेश में फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं हुई है। आईएमडी के अनुसार, प्रदेश में अगले 4 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इस बीच, मौसम साफ रहने से प्रदेश के लोगों को दिन में तेज धूप का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, यूपी के कई जिलों में अलसुबह कोहरे का खासा असर देखने को मिल रहा है।

तराई वाले जिलों में रातें होने लगी सर्द 

यूपी के पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में बर्फ़बारी जारी है। जिसका असर सटे प्रदेश के तराई वाले जिलों में नजर आने लगा है। इन जिलों में रात का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। हालांकि, दिन में धूप की गर्माहट रहती है मगर शाम ढलते ही लोगों को ठंड का अहसास होने लगता है। रात गहराने के साथ ठंड भी बढ़ने लगती है। पिछले हफ्ते की शुरुआत में बेमौसम बरसात के साथ ओलावृष्टि के बाद से ही पारा गिर रहा है। मौसमी बदलाव का दौर तभी से शुरू हो गया था।

Tags:    

Similar News