Lucknow: ऐशबाग ईदगाह पहुंचे ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव, लोगों को दी मुबारकबाद

Lucknow: उत्तर प्रदेश के हर जनपद में गुरूवार को ईद का पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

Update: 2024-04-11 06:45 GMT

ऐशबाग ईदगाह पहुंचे ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: ईद के अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ऐशबाग ईदगाह पहुँचे। उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के मंच से उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सभी लोगों से मुलाकात की और हाथ मिलाकर ईद की मुबारकबाद भी दी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश के हर जनपद में गुरूवार को ईद का पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि देष की संस्कृति को बनाये रखने के लिए भाईचारा जरूरी है। इससे देश की तरक्की भी होगी। उन्होंने कहा कि मैं दुआ करता हूं कि देश की संस्कृति हमेशा बनी रहे और समाज के सभी वर्ग के लोग शांतिपूर्वक एक-दूसरे के साथ रहें। उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर सेवइयां खाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। यही हमारे देश की खूबसूरती है। हम एक-दूसरे का सम्मान करें और एक-दूसरे को मोहब्बत की नजर से देखें।

राजधानी के ऐशबाग ईदगाह और टीले वाली मस्जिद पर बड़ी संख्या में लोगों ने ईद-उल-फित्र की नमाज अदा की। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह और मस्जिदों में गुरूवार सुबह नमाज पढ़कर मुल्क की तरक्की और अमन के लिए दुआएं मांगी। नमाज पढ़ने के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। समाज के हर तबके के लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।


इस अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है। ऐशबाग ईदगाह में गुरूवार सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में ईद उल फित्र की नमाज अदा की गई। मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली और टीले वाली मस्जिद में ईद की नमाज मौलाना शाह फजलुल मन्नान रहमानी ने अदा करवाई।


संतकबीरनगर में धूमधाम से मनाई गई ईद  

जिले में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी। ईद का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त थी। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद ईद की मुबारकबाद दी।

जिले के विभिन्न ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। एक महीने की इबादत के बाद ईद पर सुबह से ही ईदगाह में रौनक दिखी। इस मौके पर खलीलाबाद मगहर सेमरियावा महुली धनघटा सहित अन्य ईदगाहों में आसपास के क्षेत्र के हजारों की संख्या में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर या फिर हाथ मिलाकर ईद की बधाई देते दिखे। बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। ईदगाह परिसर के बाहर मेला का नजारा दिख रहा था। जहां बच्चे आइसक्रीम, गुब्बारा आदि खरीदारी करने में मशगूल दिखे। शांति व्यवस्था के लिए अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर पुलिस बल के साथ जगह-जगह भ्रमण कर रहे थे।

Tags:    

Similar News