Lucknow News: मणिपुर हिंसा के विरोध में कांग्रेस, सपा सड़कों पर, फूंका एन बीरेन सिंह का पुतला

Lucknow News: मणिपुर घटना के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाजवादी पर्टी की महिला सभा के कार्यकर्ताओं नें जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

Update: 2023-07-21 15:54 GMT
Congress and Samajwadi Party protest against Manipur violence

Lucknow News: मणिपुर में निर्वस्त्र महिलाओं को घुमाने का मामला अब गरमाता दिख रहा है। घटना को लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाजवादी पर्टी की महिला सभा के कार्यकर्ताओं नें जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मणिपुर के मुख्यमंत्रा एन बिरेन सिंह का फूंका जलाया गया। प्रदर्शन के दौरान लोगों नें एन बिरेन सिंह और गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करो के नारे लगाए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

काग्रेस कार्यकर्ताओं नें मालएवेन्यू स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय के पास प्रदर्शन के दौरान मणिपुर के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसियों नें एन बिरेन सिंह और गृह मंत्री अमित शाह का इस्तिफा भी मांगा। उन्होंने कहा कि यह घटना देश को शर्मसार करने वाली है। मुख्यमंत्री को बर्खास्त करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए।

सपा की महिला सभा सभा ने निकाला कैंडल मार्च

शुक्रवार को सामजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, 6, लाजपत राय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव एवं महानगर महिला सभा अध्यक्ष मुन्नी पाल द्वारा संयुक्त रूप से सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं द्वारा मणिपुर हिंसा के खिलाफ कैण्डल मार्च निकालकर मणिपुर सरकार का विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन जिला कार्यालय से परिवर्तन चौराहे तक निकाला गया।

सपा महिला सभा की अध्यक्ष मुन्नी पाल ने बताया कि मणिपुर में पिछले कई दिनों से महिलाओं के साथ हिंसक घटनाएं हो रही हैं। बालत्कार एवं उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। सपा नें महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को अनदेखी की रही है। पिछले लगभग 2 माह से लगातार आगजनी एवं महिलाओं के अत्याचार व बालत्कार जैसी घटनायें घट रही हैं। इसको लेकर मणिपुर सरकार ने अभी तक कोई कार्रवाई नही की और न ही कोई जांच करायी गयी है। समाजवादी पार्टी के महिला सभा ने सरकार से मांग की है कि मणिपुर सरकार को तत्काल प्रभाव से हटाकर राष्ट्रपति शासन लगाया जाये।

Tags:    

Similar News