Lucknow Blast: धमाके से हिला लखनऊ का हजरतगंज, गर्ल्स हॉस्टल में सिलेंडर ब्लास्ट, मची चीख पुकार

Lucknow Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow News) के हजरतगंज स्थित गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार (21 अगस्त) को सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से हॉस्टल में रह रही छात्रों के बीच चीख पुकार मच गई।

Update: 2023-08-21 08:48 GMT
Lucknow Cylinder Blast ( सोशल मीडिया)

Lucknow Cylinder Blast: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार (21 अगस्त) को सिलेंडर में ब्लास्ट (Cylinder Blast) हो गया। ब्लास्ट होने से हॉस्टल में रह रही छात्रों के बीच चीख पुकार मच गई। आनन फानन में दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुचं गए। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी लगाकर छात्राओं सो सीढ़ी से नीचे उतार लिया है। धमाका इतनी तेज हुआ कि बिल्डिंग के कांच, टाइल्स, दरवाजा उखड़ गए।

ब्लास्ट से बिल्डिंग के कांच, टाइल्स, दरवाजा उखड़ गए

जानकारी के मुताबिक हजरतगंज के नरहई इलाके में गर्ल्स हॉस्टल है। हॉस्टल में भारी संख्या में लड़कियां रहती हैं। आज सोमवार को लड़कियां खाना बना रही थी, इसी दौरान सिलेंडर ब्लास्ट(Cylinder Blast) हो गया। ब्लास्ट होने से छात्राओं के बीच चीख पुकार मच गई। दमकल को बुलाकर छात्राओं को सीढ़ी के रास्ते से नीचे उतारा गया। गनीमत ये रही है कि ब्लास्ट में छात्राएं सुरक्षित हैं।

इन बातों का रखें ध्यान, सिलेंडर में कभी नहीं होगा ब्लास्ट

- एक्सपर्ट का कहना है कि खाना बनाते समय एलपीजी सिलेंडर को हमेशा सीधा रखें। अक्सर देखा जाता है कि जब गैस खत्म होने लगती है तो कई लोग सिलेंडर को तिरछा कर देते हैं। यह खतरनाक होता है।
-सिलेंडर में लगा पाइप आईएसआई मार्क वाला ही होना चाहिए।
- गैस चूल्हा सिलेंडर से कम से कम छह इंच ऊपर किसी समतल स्थान पर रखना चाहिए और खाना हमेशा खड़े होकर बनाना चाहिए।
- सोते समय रेग्यूलेटर को बंद कर देना चाहिए।
- गैस चूल्हा को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां से बाहर से सीधी हवा न लगे, विशेषकर खिड़की के सामने चूल्हा कभी नहीं लगाना चाहिए।
- पहले माचिस की तीली जलाएं फिरगैस आन करें।
- गैस की गंध आने पर बिजली का स्विच, लाइटर, माचिस न चलाएं। सभी खिड़की, दरवाजे खोल दें। सिलेंडर को खुले स्थान पर रखें और वितरक को सूचित करें। मदद के लिए 1906 नंबर पर काल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News