Lucknow: कार की पिछली सीट पर मिला NBRI के रिटायर्ड कर्मचारी का शव, मचा हड़कंप

Lucknow: राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज के डालीबाग में एनबीआरआई के रिटायर्ड कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी।

Update: 2024-03-21 09:12 GMT

लखनऊ में मिला एनबीआरआई के रिटायर्ड कर्मचारी का शव (सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी के पॉश इलाके हजरतगंज के डालीबाग स्थित गन्ना संस्थान के पास एनबीआरआई के रिटायर्ड कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। डालीबाग में जिला जज के आवास के पास कार की पिछली सीट पर एनबीआरआई के रिटायर्ड कर्मचारी का शव मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक कर्मी छह माह पूर्व ही रिटायर हुआ था।

घर से NBRI ऑफिस जाने को निकले थे 

मिली जानकारी के अनुसार एनबीआरआई के रिटायर्ड कर्मचारी मनोज कुमार श्रीवास्तव गुडंबा थाना क्षेत्र के गायत्री पुरम कॉलोनी में रहते थे। मनोज कुमार बीते बुधवार सुबह अपनी क्रेटा कार नंबर UP 32 NS 3802 से एनबीआरआई ऑफिस के निकले घर में कहकर निकले थे। इसके बाद वह बुधवार दोपहर एनबीआरआई ऑफिस से भी अकेले ही निकले। लेकिन वह घर वापस नहीं पहुंचे। घर न लौटने पर परेशान परिजनों ने मनोज कुमार को खोजने का काफी प्रयास किया। लेकिन जब वह नहीं मिले तो परिजनों ने देर रात गुडंबा थाने में मनोज कुमार के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी।

मनोज कुमार के पास दो फोन थे और दोनों की ऑन थे। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए मनोज कुमार के फोन की लोकेशन ट्रेस की। इस दौरान मनोज कुमार की लोकेशन डालीबाग इलाके में मिली। जब पुलिस वहां पहुंची तो हैरत में पड़ गयी। मनोज कुमार का शव कार की पिछली सीट पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मनोज कुमार की हत्या की गयी है या फिर यह आत्महत्या है। पुलिस दोनों पहलुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।

एसीपी हजरतगंज अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि गन्ना संस्थान के पास खड़ी क्रेटा कार में एनबीआरआई के रिटायर्ड कर्मचारी का शव मिला है। पुलिस के साथ पहुंची फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किये हैं। मृतक के शरीर पर चोट को निषान नहीं मिल हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:    

Similar News