Lucknow News: निपुण विद्यालय सम्मान समारोह में सरिता, माधुरी और प्राची सहित अनेक प्रधानाध्यापिकाओं को डीएम से मिला प्रशस्ति पत्र

Lucknow News: डीएम ने उपस्थित निपुण विद्यालय के शिक्षकों को प्रत्येक कक्षा के विषयवार अधिगम प्राप्त करने व आगामी सत्र में शत प्रतिशत नामांकन करने का आवाहन किया।;

Update:2025-03-24 22:52 IST

Lucknow News: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज बेसिक शिक्षा विभाग ने निपुण विद्यालय सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का निपुण आकलन, डायट लखनऊ ने करवाया था। असेसमेंट में जिले के 413 विद्यालय निपुण घोषित हुए। जिसमें लखनऊ के आठ ब्लाकों में हर ब्लाक से एक एक प्रधानाध्यापिका को जिलाधिकारी ने निपुण विद्यालय प्रशस्ति पत्र दिया।

राजधानी लखनऊ में नगर क्षेत्र के 57 विद्यालयों में से दो जोन दो के प्राथमिक विद्यालय उजरियांव से प्रधानाध्यापिका सरिता शर्मा और जोन दो प्राथमिक विद्यालय पानी गांव से प्रधानाध्यापिका माधुरी भाकुनी को जिलाधिकारी ने निपुण विद्यालय का प्रशस्ति पत्र दिया। इसके अलावा जोन चार मल्टी स्टोरी पारा प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिक प्राची शर्मा को प्रशस्ति पत्र दिया गया।


इससे पूर्व निपुण विद्यालय सम्मान समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी. द्वारा दीप प्रज्वल कर किया गया। डीएम ने उपस्थित निपुण विद्यालय के शिक्षकों को प्रत्येक कक्षा के विषयवार अधिगम प्राप्त करने व आगामी सत्र में शत प्रतिशत नामांकन करने का आवाहन किया।

जिलाधिकारी द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी आरपी यादव, राममूर्ति यादव, प्रीती शुक्ला व रामराज को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन ने भी निपुण विद्यालयों को सम्मानित करते हुए आगामी सत्र में जनपद के शत प्रतिशत विद्यालयों को निपुण बनाने हेतु आवाहन किया गया।


प्राचार्य डायट अजय कुमार सिंह ने सरोजिनी नगर विकासखंड के 99 विद्यालय, काकोरी के 80 विद्यालय व विकासखंड बक्शी का तालाब 76 निपुण विद्यालय के साथ-साथ सभी विद्यालयों की सराहना की। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक श्याम किशोर तिवारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश कुमार सिंह सहित समस्त विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी व निपुण विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

निपुण विद्यालय का प्रशस्ति पत्र सम्मान प्राप्त करने के बाद गौरवान्वित सरिता शर्मा ने बताया निपुण में मैटीरियल दिया जाता है। जिसके आधार पर दक्षता निर्धारित की जाती है। निपुण लक्ष्य एप में कुछ प्रश्न होते हैं जिन्हें मोबाइल पर डायट के प्रशिक्षु बच्चों से करवाते हैं। वह बताती हैं यह ऐप तभी ओपन होता है जब डायट प्रशिक्षु विद्यालय में आ जाते हैं। इसमें अचानक 12 बच्चों का नाम खुलता है जिनका टेस्ट लिया जाता है। हालांकि टीचर सारे बच्चों को तैयार करवाते हैं। इस विद्यालय में 156 बच्चे एनरोल्ड हैं। निपुण लक्ष्य क्लास वन, क्लास टू के बच्चों की बुनियादी भाषा और गणित शिक्षा का मूल्यांकन करता है। इस विद्यालय में क्लास वन में 18, क्लास टू में 29 छात्र हैं। निपुण लक्ष्य बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें टीचर भी बच्चों को निपुण बनाने में जुटते हैं और बचचे भी बहुत ज्यादा रुचि लेते हैं। टीचरों में बच्चों को निपुण बनाने की ललक रहती है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निपुण होना बहुत ही जरूरी है।

Tags:    

Similar News