Lucknow Weather Update Today: लखनऊ में देर शाम झमाझम बरसात, नवाबी शहर हुआ गीला, काफी वक़्त से था बारिश का इंतजार

Lucknow Weather Update Today 29 July 2023: बारिश की बेरुखी से लखनऊ वासी परेशान हैं। भीषण गर्मी और उमस ने हाल बेहाल कर रखा है। वहीं, पूर्वी यूपी में बारिश की कमी से धान की फसल प्रभावित हो रही है।

Update:2023-07-29 07:09 IST
Lucknow Weather Update Today 29 July 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Update Today 29 July 2023: राजधानी लखनऊ में भी एक बार फ‍िर बारिश ने दस्तक दी। दिन भर काले बादलों की आवाजाही लगी रही। दोपहर में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन, देर शाम होते-होते नवाबी शहर के लोगों की मुराद पूरी हुई। शनिवार (29 जुलाई) की देर शाम लखनऊ में झमाझम बार‍िश हुई। वर्षा होने से शहरवासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने लखनऊ सहित कई जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मानसून का कोई असर राजधानी में नजर नहीं आ रहा था। गर्मी और उमस लोगों को परेशान किए थी। मगर, शनिवार शाम तेज बारिश ने लखनऊ का मौसम खुशगवार बना दिया। हालांकि, पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

पिछले दो हफ़्तों से लखनऊ शहर में बारिश की एक बूंद नहीं बरसी थी। देहात के इलाकों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी की खबर जरूर मिली। हालात ये हैं कि, गर्मी सावन में जेठ वाले तेवर दिखा रही थी।

लखनऊ में आज भी धूप-छांव


लखनऊ का मौसम शनिवार (29 जुलाई) को भी पूर्व की भांति ही रहेगा। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। गर्मी और उमस लोगों को परेशान करेगी। 29 जुलाई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से पुरवा हवाएं चलेगी। शाम के समय हवा की गति में कमी आएगी। रात में लोगों को उमस परेशान करेगी।

सूबे में मंडरा रही सूखे की छाया

मौसम विभाग का अनुमान है कि, उत्तर प्रदेश के मध्य और पूर्वी इलाकों में सूखे की छाया मंडरा रही है। मौसम विभाग के दीर्घकालिक अनुमान पर नजर डालें तो इस वर्ष पूर्वी यूपी में औसत से कम बरसात के आसार हैं। प्रदेश के 41 जिले ऐसे हैं जहां जून से अभी तक औसत से कम बारिश हुई है। वहीं, 60 से 80 प्रतिशत बारिश वाले जिलों की संख्या महज 15 रह गई है, जबकि 40 से 60 फीसद वर्षा वाले 17 जिले हैं। 9 जिले ऐसे हैं जहां 40 फीसदी से भी कम बरसात हुई है। सूखे की आशंका के बीच सिंचाई विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है।
धान की पैदावार होगी प्रभावित

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में नदियां उफान पर हैं। मानसून के ताजा दौर में भी वेस्ट यूपी के जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। वहीं, पूर्वी यूपी में हाल बेहाल है। पूर्वी हिस्से के जिलों में बरसात नहीं होने से धान की फसल सूख रही है। किसानों के माथे पर अभी से सिकन पड़ने लगे हैं। किसानों का कहना है कि, अगर ऐसा ही रहा तो धान की पैदावार प्रभावित होगी।

Tags:    

Similar News